क्विक अलर्ट के लिए
अभी सब्सक्राइव करें  
क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

योगी के मंत्री ने प्रियंका को बताया प्रवासी साइबेरियन पक्षी, कहा- बाबर के निशान ढूंढने जा रहीं अयोध्या

Google Oneindia News

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है नेताओं और मंत्रियों की बयानबाजी का स्तर गिरता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रियंका गांधी को प्रवासी साइबेरियन पक्षी बताते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि ये पक्षी आते-जाते रहते हैं, मौसम देखकर आते हैं फिर उड़ जाते हैं।

योगी के मंत्री ने प्रियंका गांधी को बताया साइबेरियन पक्षी

योगी के मंत्री ने प्रियंका गांधी को बताया साइबेरियन पक्षी

प्रियंका गांधी के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर सवाल उठाते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि जो भगवान राम के अस्तित्व को ही नकारते रहे हैं, वे अयोध्या कैसे आ रहे हैं। मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि पिकनिक बनाइए, हर जगह पीएम मोदी द्वारा किया गया विकास कार्य दिखाई देगा। बता दें कि प्रियंका गांधी का अयोध्या दौरा 27 मार्च को प्रस्तावित है।

ये भी पढे़ं: Lok Sabha Elections 2019: सीट विवाद के बीच कांग्रेस के बागी सांसद ने देवगौड़ा के खिलाफ किया नामांकनये भी पढे़ं: Lok Sabha Elections 2019: सीट विवाद के बीच कांग्रेस के बागी सांसद ने देवगौड़ा के खिलाफ किया नामांकन

दीपोत्सव के वक्त भी एक कांग्रेसी वहां नहीं गया- मोहसिन रजा

दीपोत्सव के वक्त भी एक कांग्रेसी वहां नहीं गया- मोहसिन रजा

मोहसिन रजा ने कहा कि अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस और उनके नेता अयोध्या में क्या तलाश करने जा रहे हैं? मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुंभ निकल गया, बरसाने की होली निकल गई तब वहां कोई कांग्रेसी नहीं गया। मोहसिन रजा ने कहा कि अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया, उस वक्त भी एक कांग्रेसी वहां नहीं गया।

'बाबर के कुछ निशान ढूंढने जा रही हैं प्रियंका गांधी'

'बाबर के कुछ निशान ढूंढने जा रही हैं प्रियंका गांधी'

मोहसिन रजा ने कहा कि अब अयोध्या जाकर कांग्रेस के नेता क्या बताना चाहते हैं? उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रियंका गांधी को बाबर की याद आ गई है, इसलिए बाबर के निशान ढूंढने जा रही हैं। लेकिन बता दें कि अब वहां बाबर की कोई निशानी नहीं है।' बता दें कि प्रियंका गांधी अयोध्या में एक रोड शो भी करेंगी। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह अयोध्या में किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगी या नहीं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, 'प्रियंका गांधी दिल्ली से फैजाबाद तक कैफियत एक्सप्रेस से जाएंगी और ये ट्रेन सुबह करीब 5:30 बजे पहुंचेगी।'

Comments
English summary
BJP minister Mohsin Raza dig, Priyanka Gandhi a migratory Siberian bird
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X