नोट बंदी के बाद भाजपा को बड़ा झटका, सभी 17 सीटें हारी

इस चुनाव में सबसे अधिक 15 सीटों पीजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया ने जीती हैं। शिवसेना और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है।

मुंबई। मोदी सरकार द्वारा 500 और 1000 रुपए के नोट बंद किए जाने के बाद मोदी सरकार को पहला लेकिन बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के एक लोकल एग्रिकल्चरल बॉडी में हुए चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार सभी सीटों पर हार गए हैं।

bjp

महाराष्ट्र में होने वाला एग्रिकल्चरल प्रोड्यूस मार्केट कमेटी में 17 सीटों पर पीजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया (पीडब्ल्यूडी), शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी एलायंस और भाजपा में से सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया में भाजपा सभी सीटों पर हार गई है।

इस चुनाव में सबसे अधिक 15 सीटों पीजेन्ट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ इंडिया ने जीती हैं।

वहीं दूसरी ओर, शिवसेना और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की है, लेकिन भाजपा को कोई सीट नहीं मिली। कांग्रेस ने 25 साल बाद एपीएमसी पोल में एक सीट जीतने में सफलता हासिल कर ली है।

सोमवार को इस जीत का उत्सव मनाते समय स्थिति तब खराब हो गई, जब पीडब्ल्यूडी और कांग्रेस समर्थकों ने कुर्सियां और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इसमें भाजपा का एक कार्यकर्ता घायल भी हुआ है।

मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से रिटेल और खुदरा व्यापारी काफी परेशान हैं। पूरे महाराष्ट्र में बहुत से किसान और मजदूरों को भी इस फैसले की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

9 नवंबर से बंद हुए हैं नोट

8 नवंबर की आधी रात के बाद यानी 9 नवंबर से ही मोदी सरकार ने 500 और 1000 रुपए के नोटों को बैन कर दिया है।

इसके बदले सरकार ने फिलहाल 500 और 2000 रुपए के नए नोट जारी किए हैं और जल्द ही 1000 रुपए के नोट भी जारी करने की सरकार की योजना है।

सरकार ने यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के चलते उठाया है। सरकार के अनुसार इस कदम से आतंकवादियों और नक्सलियों को होने वाली फंडिंग पर भी रोक लगेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+