गुजरात चुनाव: बीजेपी ने कराई जादूगरों की एंट्री, कांग्रेस को देंगे मात!

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से प्रचार करने में लगी है। 'विकास का जादू' कैंपेन को कांग्रेस के 'विकास पागल हो गया' कैंपन के जवाब में देखा जा सकता है। आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी गुजरात में 'विकास पागल हो गया' कैंपन चला रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी जनसभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जादूगर कहा करते थे अब बीजेपी ने गुजरात में कांग्रेस को हराने के लिए जादूगरों की टीम ही उतार दी है। बीजेपी ने 36 जादूगरों की टीम बनाई है, जो कि गुजरात की 144 ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे। एक जादूगर ने अपनी कला का प्रदर्शन अहमदाबाद में पार्टी के मीडिया सेंटर में किया। इस कैंपेन का नाम 'विकास का जादू' रखा गया है। शहरी इलाकों को छोड़कर ग्रामीण इलाकों में जादूगरों की 36 टीमें बीजेपी के लिए जादू दिखाकर प्रचार करेंगी।

'विकास का जादू' कैंपेन

'विकास का जादू' कैंपेन

गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से प्रचार करने में लगी है। 'विकास का जादू' कैंपेन को कांग्रेस के 'विकास पागल हो गया' कैंपन के जवाब में देखा जा सकता है। आपको बता दें, कांग्रेस पार्टी गुजरात में 'विकास पागल हो गया' कैंपन चला रही है। इस कैंपन के तहत भारतीय जनता पार्टी, राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है। इसके साथ ही भाजपा के 'विकास' के वादों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

 विकास कहीं दिख नहीं रहा

विकास कहीं दिख नहीं रहा

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल विकास का वादा किया था, लेकिन विकास कहीं दिख नहीं रहा। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपनी पार्टी के लिए गुजरात में जोर-शोर से मेहनत कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पूरे गुजरात में सैंकड़ों सभाओं को संबोधित किया है, जिसमें नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर उन्होंने करारा निशाना साधा है। इसी की काट के तौर पर बीजेपी ने गुजरात के सियासी रण में जादूगरों की टीम उतारी हैं।

आक्रामक दिख रहे हैं राहुल गांधी

आक्रामक दिख रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखे निशाने साधे हैं। उन्होंने जीएसटी को 'गब्बर सिंह टैक्स' करार दिया है। वहीं नोटबंदी को लेकर उन्होंने कहा कि इससे बड़े लोगों को फायदा मिला है और गरीब आदमी मारा गया है। राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी बड़े लोगों के कालेधन को सफेद करने के लिए लागू किया गया है। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस के पास पाटीदार समुदाय का भी समर्थन है, ऐसे में कांग्रेस मजबूत होती दिख रही है। गुजरात में 182 विधानसभा सीटों के लिए 9 और 14 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव हैं। चुनाव के परिणामों को ऐलान 18 दिसंबर को किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+