नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल, BJP ने 5 दिल्ली लोकसभा प्रत्याशी की लिस्ट की जारी
BJP Delhi Lok Sabha election 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 195 लोकसभा उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 5 दिल्ली लोकसभा उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस लिस्ट में पीएम मोदी समेत 34 केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। आइए जानें दिल्ली की 5 लोकसभा सीट से किस-किस को टिकट मिला है?

BJP Lok Sabha candidates 5 Delhi seats: जानिए कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव?
- 1. चांदीन चौक लोकसभा सीट- प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal)
- 2. नई दिल्ली लोकसभा सीट- बांसुरी स्वराज (सुषमा स्वराज की बेटी) (Bansuri Swaraj
- 3. नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट - मनोज तिवारी (Manoj Tiwari)
- 4. पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट- कमलजीत सहरावत (Kamaljeet Sehrawat)
- 5. दक्षिण दिल्ली लोकसभा सीट- रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri)
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में फिलहाल भाजापा ने पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस सीट से गौतम गंभीर सांसद हैं। गौतम गंभीर ने राजनीति छोड़ने की घोषणा की है।
इन-इन नेताओं का दिल्ली में BJP ने काटा पत्ता?
दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें हैं में से पिछले चुनावों में भाजपा ने सारी सीटें जीती थीं। इस बार भाजपा ने नई दिल्ली सीट से मीनाक्षी लेखी, चांदनी चौक से हर्ष वर्धन, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी और पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा के टिकट काट दिए हैं। इनके जगह पर नए चेहरे को मौका दिया गया है।
Lok Sabha election 2024: BJP की पहली लिस्ट में 195 सीटों में किस राज्य के कितने उम्मीदवार
भाजपा की पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11 जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीटों के लिए नामों की घोषणा की गी है।












Click it and Unblock the Notifications