BJP ने निर्वाचन अधिकारी के पास कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ दर्ज करवाई ये शिकायत

कर्नाटक चुनाव: BJP ने निर्वाचन अधिकारी के पास कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।

dk

कर्नाटक राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होने वाला है। इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो चुका है। वहीं अब कांग्रेस नेता की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही है। बीजेपी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास राज्य कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार के खिलाफ बेरोजगारी और भाजपा पर उनके फेसबुक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा ने अपने शिकायत पत्र में है कि शिवकुमार का उक्त कृत्य चुनाव आचार संहिता का घोर उल्लंघन है।

बता दें भाजपा ने मंगलवार को कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर चल रही उम्मीदवारों की कथित सूची को 'फर्जी' बताकर खारिज कर दिया है। इसके साथ ही आरोप लगाया कि यह 'कांग्रेस की फैक्ट्री में बना झूठ' है।

याद रहे कर्नाटक सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने अभी तक उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है और 8 अप्रैल को संसदीय बोर्ड की बैठक मे नाम पर मुहर लगने के बाद लिस्‍ट जारी करेगी।

वहीं 81 निर्वाचन क्षेत्रों के उम्मीदवारों की फर्जी चार पन्‍नों की लिस्‍ट सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ चल रही है कि इसे भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में एक बैठक के बाद जारी किया था।

हालांकि, पार्टी ने अपने राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के हवाले से एक बयान जारी कर सूची को फर्जी बताया है।

भाजपा की राज्य इकाई ने ट्वीट में लिखा कांग्रेस की झूठ की फैक्ट्री का एक और झूठ। जहां भाजपा उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है, वहीं यह सूची फर्जी है।

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और चिक्कमगलुरु के विधायक सीटी रवि ने भी ट्वीट किया उन्‍होंने लिखा

कांग्रेस फेक न्यूज फैक्ट्री @ BJP4Karnataka उम्मीदवारों की एक कथित सूची सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रही है। कन्नडिग जानते हैं कि हमने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों को अंतिम रूप नहीं दिया है। अपनी हार के डर से कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ अपनी सामान्य ओछी रणनीति का सहारा लिया।

बता दें 10 मई को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार जोरों पर है, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय नहीं किया है, जो पूर्व सीएम सिद्धारमैया और राज्य इकाई के प्रमुख डीके शिवकुमार के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+