पासवान से मुलाकात कर भाजपा नेताओं ने मुंह मीठा किया, अब खुशखबरी का इंतजार

मुलाकात के बाद प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा कि आज हमने पासवान से मुलाकात की, चाय और मिठाई ली। और क्या हुआ वह हम आपको बाद में बताएंगे। रामविलास पासवान के बेटे और लोक जन शक्ति पार्टी (लोजपा) संसदीय दल के प्रमुख चिराग पासवान ने मुस्कुराते हुए कहा, "बिहार के नेताओं के साथ ही साथ भाजपा नेताओं के साथ हमारे पुराने रिश्ते रहे हैं।
लोजपा ने बुधवार को कहा था कि वह गठबंधन के साझीदारों की तलाश में है और 'भाजपा का विकल्प भी उसके लिए खुला है। रामविलास पासवान भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की अटल बिहारी वाजपेयी नीत सरकार में शामिल रहे थे। वर्ष 2002 में गुजरात में हुए दंगे के विरोध में उन्होंने गठबंधन त्याग दिया था। इसके बाद वे कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) में आ गए और 2004 से 2009 तक इसका हिस्सा रहे।












Click it and Unblock the Notifications