Video: ये है राहुल गांधी का वो बयान, जिसपर मचा है लोकसभा-राज्यसभा में भारी हंगामा

Recommended Video

    Rahul Gandhi का वो बयान जिस पर Loksabha में मचा हुआ है जबरदस्त हंगामा। वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध पर बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ ऐसा कहा जिसपर लोकसभा में काफी हंगामा हो रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से माफी मांगने को कहा है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि भला राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा था।

    क्या बोले राहुल?

    क्या बोले राहुल?

    राहुल गांधी ने झारखंड में एक रैली के दौरान गुरुवार को कहा था, 'नरेंद्र मोदी ने कहा था मेक इन इंडिया, कहा था ना.. अब आप जहां भी देखो मेक इन इंडिया नहीं, अब है रेप इन इंडिया। अखबार खोलो.. झारखंड में महिला पर बलात्कार, उत्तर प्रदेश में देखो नरेंद्र मोदी के एमएलए ने महिला का रेप किया। उसके बाद गाड़ी का एक्सिडेंट हो गया, नरेंद्र मोदी एक शब्द नहीं बोलता। हर प्रदेश में हर रोज रेप इन इंडिया... नरेंद्र मोदी जी कहते हैं, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ। लेकिन आपने ये नहीं बताया किससे बचाना है। बीजेपी के एमएलए से बचाना है।'

    पहले रेप कैपिटल बोला था

    इससे पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि, भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। ऐसी घटनाएं इसलिए बढ़ रही हैं क्योंकि मौजूदा सरकार हिंसा में यकीन रखती है।

    वायनाड में भी बोले थे राहुल

    वायनाड में भी बोले थे राहुल

    अपने संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी ने रेप और हत्या के आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर केस में पीएम की चुप्पी पर सावल उठाया था। उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया के रेप कैपिटल के रूप में जाना जाता है। दूसरे देश पूछ रहे हैं कि क्यों भारत अपनी बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। एक बीजेपी एमएलए एक महिला के रेप में शामिल है, लेकिन पीएम इस पर एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+