लुटियंस जोन के बंगले ने बढ़ाई अजित सिंह की दिक्कतें

नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। कौन जाए लुटियंस दिल्ली का बंगला छोड़कर। कुछ इसी अंदाज में चल रहे अजित सिंह और उनके 12 तुगलक रोड के बंगले को मोह ने नया मोड़ ले लिया है। अब इस विवाद में भाजपा नेता यशवंत सिन्हा भी शामिल हो गए हैं।

BJP leader Yashwant Sinha serves legal notice to Ajit Singh

इसके चलते अजित सिंह के सामने दिक्कते बढ़ सकती हैं। दरअसल यशवंत सिन्हा ने अजित सिंह के एक बयान पर उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिया है। जाट नेता ने सरकारी बंगला खाली नहीं करने को लेकर हुए विवाद में यशवंत सिन्हा का नाम लिया था। अजित सिंह ने एक मीडिया इंटरव्यू में दावा किया था कि मोदी केंद्र सरकार उन्हें निशाना बना रही है, जबकि यशवंत सिन्हा जैसे नेता आज भी सरकारी घरों पर काबिज हैं।

अजित सिंह को कानूनी नोटिस

खबर है कि इसके बाद यशवंत सिन्हा उन्हेंने कानूनी नोटिस भेजकर 15 दिनों के भीतर बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है। नोटिस में कहा गया है, 'सिन्हा के खिलाफ इरादतन गलत और दर्भावनापूर्ण बयान दिया गया, जिससे उन्हें अपमानित होना पड़ा है और जानने वालों, दोस्तों, रिश्तेदारों और राजनीतिक संपर्कों के बीच उनकी छवि को ठेस पहुंची है।'सिन्हा ने दावा किया है कि संसद नहीं रहने के बाद उन्होंने 6, कुशक रोड पर मिले सरकारी घर को 26 जुलाई को ही खाली कर दिया था।

कुल मिलाकर जानकारों का कहना है कि अजित सिंह को 12 तुगलक रोड खाली करना होगा। वे जोर-जबरदस्ती से कुछ नहीं कर सकते। जानकारों का भी कहना है कि सरकार अब किसी बंगले को स्मारक नहीं बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+