भाजपा नेता यशवंत सिन्हा ने बनाया 'राष्ट्र मंच', मोदी सरकार को घेरने का ऐलान

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने मंगलवार को 'राष्‍ट्र मंच' का गठन किया है। काफी दिनों से केंद्र सरकार पर हमलावर सिन्हा ने कहा कि मजदूरों और किसानों की आवाज उठाने के लिए राष्ट्र मंच बनाया गया है क्योंकि सरकार किसानों और गरीबों की अनदेखी कर रही है। सिन्हा के साथ राष्ट्र मंच के गठन के औपचारिक ऐलान के मौके पर भाजपा और दूसरी पार्टियों के कई बड़े नेता शामिल रहे। अपनी पार्टियों में उपेक्षित कई नेता भी इस मंच में शामिल हैं। यशवंत सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र मंच के बैनर तले वो किसानों के मुद्दों को तो उठाएंगे ही साथ ही सरकार की दूसरी जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेंगे।

कई पार्टियों के नेता हुए शामिल

कई पार्टियों के नेता हुए शामिल

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा ने मंगलवार को दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में राष्‍ट्र मंच के गठन का ऐलान किया। इस दौरान भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, दिनेश त्रिवेदी (टीएमसी), संजय सिंह (आप), सुरेश मेहता (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात), हरमोहन धवन (पूर्व केंद्रीय मंत्री), सोमपाल शास्त्री(पूर्व केंद्रीय मंत्री), जयंत चौधरी(आरएलडी), प्रवीण सिंह (गुजरात के पूर्व मंत्री), घनश्याम तिवारी (सपा) और कांग्रेस से रेणुका चौधरी इस कार्यक्रम में शामिल हुईं।

किसानों की लड़ाई लड़ेगा राष्ट्र मंच: यशवंत सिन्हा

किसानों की लड़ाई लड़ेगा राष्ट्र मंच: यशवंत सिन्हा

यशवंत सिन्हा ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रमंच का सबसे बड़ा मुद्दा किसानों का होगा। इस दौरान सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की, उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी फिर बुरी तरह लागू की गई जीएसटी से छोटे उद्योग मर गए हैं। बेरोजगारी बहुत ज्यादा है, भूख और कुपोषण के चलते बच्चों का भविष्य ख़तरे में है। सिन्हा ने कहा कि देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि लगने लगा है भीड़ ही न्याय करेगी और जब जाति और धर्म पर भीड़ तंत्र आती है तो उसको संभालना मुश्किल है। उन्‍होंने कहा कि बताया जाता है कि हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि विदेश नीति है पर डोकलाम को ही देख लीजिए, क्या हो रहा है।

'मैं कर्तव्य से भाग नहीं सकता'

'मैं कर्तव्य से भाग नहीं सकता'

सिन्हा ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के चार जज मीडिया के सामने लोकतंत्र पर खतरे की बात कह रहे हैं तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी (बीजेपी) नेताओं और कैबिनेट के मंत्रियों से अपील करता हूं कि डर छोड़कर आवाज उठाएं। सिन्हा ने ट्वीट किया, "आप जो कुछ भी करें, मैं अपने कर्तव्य से भाग नहीं सकता। मैं देश के युवाओं से इस मंच से जुड़ने की अपील करता हूं।'' आपको बता दें कि सिन्हा काफी समय से मोदी सरकार पर हमलावर हैं और लगातार सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+