Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP नेता शाजिया इल्मी ने पूर्व BSP सांसद पर लगाया बदसलूकी का आरोप, वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज

नई दिल्ली। Misbehaving with Shazia Ilmi बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने पूर्व बीएसपी सांसद अकबर अहमद उर्फ डंपी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में FIR दर्ज कराई है। शाजिया ने अकबर अहमद पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अकबर अहमद के खिलाफ IPC की धारा 506 और 509 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    BJP नेता Shazia Ilmi ने पूर्व BSP MP पर लगाया बदसलूकी का आरोप, शिकायत दर्ज | वनइंडिया हिंदी
    Shazia ilmi

    अकबर अहमद ने मुझे गालियां भी दी- शाजिया

    जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी वसंत कुंज इलाके में किसी परिचित के यहां डिनर पर गई थीं। वहीं पर पूर्व बीएसपी सांसद अकबर अहमद ने शाजिया के साथ दुर्व्यवहार किया। ये घटना पांच फरवरी की बताई गई है। शाजिया ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि वो इस मामले को सार्वजनिक नहीं करना चाहती। उन्होंने अहमद के खिलाफ उत्पीड़न और दुर्व्यवहार करने के लिए शिकायत दर्ज की है। शाजिया ने बताया कि वो जिस परिचित के यहां डिनर पर गई थीं, उन्होंने और उनके परिवार ने भी अकबर अहमद को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह मुझे लगातार अपमानित करते रहे। इस दौरान अकबर ने मुझे गालियां भी दी।

    आपको बता दें कि शाजिया के आरोपों पर अभी तक अकबर अहमद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं दक्षिण-पश्चिम डीसीपी इंगीत प्रताप सिंह ने कहा कि अकबर अहमद के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और उचित कार्रवाई की जा रही है।

    शाजिया ने अपनी शिकायत में बताया है कि 5 फरवरी को वसंत कुंज के कीमों एस्टेट में उन्हें डिनर पर आमंत्रित किया गया था, जहां कई राजदूत भी पहुंचे थे। इस डिनर पार्टी में रात साढ़े नौ बजे के करीब कृषि कानूनों और भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच व्यापार संभावनाओं पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान पूर्व बीएसपी सांसद अकबर अहमद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की। इस दौरान अकबर अहमद ने फिर शाजिया पर भी अभद्र टिप्पणियां करना शुरू कर दी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+