Shahnawaz Hussain Love story: हिंदू बाला पर आया शाहनवाज हुसैन का दिल, 9 साल तक किया शादी का इंतजार

Shahnawaz Hussain Love story with hindu wife: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर लीडर शाहनवाज हुसैन को 26 सितंबर की शाम करीब 4 बजे हार्ट अटैक आया था, फिलहाल वो अब खतरे से बाहर हैं लेकिन उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। 2001 में सबसे कम उम्र के केंद्रीय मंत्री बनने का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले शाहनवाज हुसैन अपने मृदभाषी अंदाज के लिए सियासी गलियारों मे काफी लोकप्रिय हैं।

Shahnawaz Hussain Love story

तीखी से तीखी बातों को बड़े ही नरम अंदाज में कहने वाले शाहनवाज हुसैन के बोलने की तारीफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भी की थी, उन्होंने एक कार्यक्रम में शाहनवाज हुसैन को बोलते हुए सुना था, जिसके बाद उन्होंने कहा था कि 'इस लड़के में बड़े-बड़ों की छुट्टी करने का दम है।'

फिल्मी पटकथा से कम नहीं शाहनवाज हुसैन की प्रेम कहानी

सियासी गलियारों में तो लोग शाहनवाज हुसैन के काम और उनके अंदाज से वाकिफ हैं लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि शाहनवाज हुसैन ने हिंदू महिला रेणु से शादी की है, जिसके लिए उन्हें नौ साल तक इंतजार करना पड़ा था। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो शाहनवाज हुसैन और रेणु की प्रेम कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है।

पहली नजर में हुई शाहनवाज हुसैन को मोहब्बत

दोनों की लवस्टोरी साल 1986 में तब शुरू हुई जब शाहनवाज दिल्ली स्थित पूसा एग्रीकल्चर कॉलेज के ग्रेजुएशन के तृतीय वर्ष में थे और रेणु उसी कॉलेज में हायर सेकेंडरी की पढ़ाई कर रही थीं। पहली ही नजर में शाहनवाज हुसैन को रेणु भा गईं थीं ।

एक दिन मिल ही गई रेणु की बगल वाली सीट

और फिर उनकी एक झलक पाने के लिए शाहनवाज हुसैन उस बस में रोज धक्के खाने लगे। जिस बस से रेणु आती-जाती थीं लेकिन बातों का सिलसिला तब शुरू हुआ जब एक दिन बस में रेणु की बगल वाली सीट पर शाहनवाज हुसैन को बैठने का मौका मिला, दोनों में बातचीत शुरू हुई और फिर बस से आने -जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया।

धर्म की दीवार दोनों के रास्ते में आ सकती है इसलिए...

कुछ अरसा बीत जाने के बाद शाहनवाज हुसैन ने रेणु को अपने मन की बात तो बता दी लेकिन रेणु ने कोई जवाब नहीं दिया क्योंकि उन्हें एहसास था कि धर्म की दीवार दोनों के रास्ते में आ सकती है। लेकिन दोनों के बीच दोस्ती बरकरार रही, इसी बीच शाहनवाज हुसैन का रेणु के घरवालों से भी परिचय हो गया, वो उनके घर आने-जाने लग गए थे।

'घरवालों की मर्जी के बिना नहीं करेंगे शादी'

रेणु को भी धीरे-धीरे समझ आ गया था कि शाहनवाज हुसैन ही उनके लिए सही च्वाइस हैं और एक दिन उन्होंने अपने दिल की बात और मन का डर दोनों ही शाहनवाज हुसैन को बता दिया, जिस पर शाहनवाज हुसैन ने उनसे वादा किया कि 'वो शादी बिना घरवालों की मर्जी के बिना नहीं करेंगे।'

9 साल तक किया शादी का इंतजार

लेकिन दोनों को अपने घरवालों को मनाने में पूरे नौ साल लग गए और फिर 1994 में दोनों ने घरवालों की रजामंदी से शादी की, इस शादी से उनको दो बेटे आदिल और अरबाज हैं। दोनों को लोग आइडियल कपल कहते हैं, जो कि ईद भी मनाता है और दिवाली भी, जिनके यहां रोजा भी होता है और नवरात्रि में कन्या पूजन भी किया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+