राहुल-प्रियंका के बयानों पर पात्रा का करारा वार, कहा- कोरोना पर भी राजनीति कर रहा है गांधी परिवार
नई दिल्ली, अप्रैल 21: देश में बेकाबू हो रही कोरोना की स्थिति और अस्पतालों में बेड, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, वेंटिलेटर की कमी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार की कोरोना को लेकर की गई तैयारियों के सवाल खड़े किए, जिस पर अब बीजेपी नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने पलटवार किया है।

Recommended Video
देश में कोरोना को लेकर लगातार मोदी सरकार को घेर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि जब राजनीति नहीं होनी चाहिए तब कांग्रेस पार्टी और खासतौर पर गांधी परिवार राजनीति कर रहा है। प्रियंका गांधी ने एक इंटरव्यू में जिस प्रकार से आलोचना की है, वह देश देख रहा है। देश उनको जवाब देगा। गांधी परिवार का घमंड इस आपदा के समय देश के सामने झलक रहा है।
इसके अलावा पात्रा ने कहा कि देश में घबराहट, अफरातफरी और फेक न्यूज फैलाने की कोशिश की जा रही है। महाराष्ट्र ने जैसे असंवेदनशीलता दिखाई उसका नतीजा है कि आज लगभग 40-50 फीसदी मामले एक ही राज्य से आ रहे हैं। प्रियंका जी, आज महाराष्ट्र की सरकार जो कर रही है उस पर आपके भाई एक शब्द नहीं बोल रहे हैं।
वहीं उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में यह स्थिति इसलिए है क्योंकि वहां की सरकार ने इसे नियंत्रित नहीं किया। वहां के CM प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहते हैं कि हम वैक्सीनेशन नहीं कराएंगे। क्या यह हकीकत नहीं कि पंजाब, छत्तीसगढ और राजस्थान की सरकार ने प्रेस रिलीज जारी की थी कि हम कोवैक्सीन नहीं लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications