अनुपम खेर के बाद बीजेपी नेता राम माधव का ट्विटर अकाउंट हैक

हैक हो जाने के बाद अनुपम खेर के अकाउंट पर I LOVE PAKISTAN लिखा गया था।

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वपनदास गुप्ता और अभिनेता अनुपम खेर के ट्विटर अकाउंट्स को हैक कर लिया गया था। इसी क्रम में अब हैकर्स ने बीजेपी नेता राम माधव का भी ट्विटर अकाउंट हैक हुआ। हालांकि बाद में इसे री-स्टोर कर कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक अनुपम खेर के हैक्ड अकाउंट की तरह ही राम माधव के अकाउंट में भी कुछ देर के लिए तुर्की भाषा में ट्वीट्स दिखाई दे रहे थे। इनमें से कुछ ट्वीट्स अभी भी दिख रहे हैं। वहीं कुछ समय के लिए उनके एक ट्वीट में भी 'आई लव पाकिस्तान' लिखा हुआ दिखाई दिया।

टर्किश साइबर आर्मी ने ली जिम्मेवारी

टर्किश साइबर आर्मी ने ली जिम्मेवारी

टर्किश साइबर आर्मी ने राम माधव के ट्विटर अकाउंट के हैक हो जाने का दावा किया है। आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में हैकर्स की तरफ से कई भारतीय हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक किए जाने की बात सामने आ रही है। अगर आप ट्विटर पर राम माधव सर्च करते हैं तो सर्च ऑप्शन में ब्लू टिक के साथ उनका ट्विटर हैंडल @rammadhavbjp मिल रहा है, लेकिन जब उस पर क्लिक करते हैं तो कुछ अलग ही अकाउंट खुल रहा है। इसमें पेलिन कैन नाम की एक लड़की का तस्वीर है। हालांकि, ट्विटर हैंडल वही @rammadhavbjp ही है।

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक हुआ था

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक हुआ था

इससे पहले पहले बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर का भी अकाउंट हैक हुआ था। अनुपम खेर ने खुद जानकारी देते हुए कहा था कि मेरा ट्विटर हैक हो गया है। इस बारे में भारत के कुछ दोस्तों से मुझे पता चला। मैं अभी लॉस एंजिलिस में हूं। इस बारे में ट्विटर से मेरी बात हो गई है। हैक हो जाने के बाद अनुपम खेर के अकाउंट पर I LOVE PAKISTAN लिखा गया था।

राहुल गांधी का अकाउंट हैक हुआ था

राहुल गांधी का अकाउंट हैक हुआ था

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी बड़ी भारतीय हस्ती का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया हो। इससे पहले भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, खुद कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट हैक हो चुका है। जिस दौरान राहुल का ट्विटर अकाउंट हैक किया गया था, तब कई तरह के अपशब्द ट्वीट किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+