भाजपा नेता की दिल्ली में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने 6 गोलियां दागीं
नई दिल्ली। देश की राजधानी में भारतीय जनता पार्टी के नेता की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राहुल सिंह उर्फ भुरू सिंह को आज सुबह कुछ लोगों ने इस वक्त गोली मार दी, जब वह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। हमलावरों ने राहुल सिंह को 6 गोलियां मारी। राहुल सिंह आज सुबह मयूर पब्लिक स्कूल के पास से जब निकल रहे थे तभी अचानक बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया और ताबड़तोड़ 6 गोलियां उनके सीने में उतार दीं। बता दें कि पूर्वी दिल्ली के वेस्ट विनोद नगर से राहुल सिंह पूर्व निगम प्रत्याशी रह चुके हैं।
जानकारी के अनुसार 8 महीने पहले भी राहुल सिंह पर हमला हो चुका है। बताया जा रहा है कि यह आपसी रंजिश का मामला है। घटना की जानकारी मिलने पर जब मौके पर दिल्ली पुलिस की टीम पहुंची तो शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस सिलसिले में पुलिस राहुल सिंह के परिजनों और उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि राहुल सिंह की हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- भिखारी के पास मिले 2 लाख नगद, जानिए इसके पीछे की भावुक कहानी