नुपुर शर्मा को पाकिस्तान से मिल रही हैं 'सिर कलम' की धमकियां, समर्थन में आया विश्व हिंदू परिषद
नई दिल्ली, 01 जून: दिल्ली बीजेपी नेता और पार्टी की प्रवक्ता नुपुर शर्मा एक सप्ताह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। उन पर आरोप है कि पिछले दिनों एक न्यूज टेलीविजन चैनल के प्रोग्राम में डिबेट के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद से जुड़ा एक विवादित बयान दिया था। तब से वो सोशल मीडिया पर निशाने पर हैं। लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर चलाया गया हैशटैग पाकिस्तान में भी ट्रेंड कर रहा है। पाकिस्तान में भी इसी हैशटैग के साथ लोग रिट्वीट कर रहे हैं।

बीजेपी नेता को मिल रही हैं रेप की धमकियां
इसके बाद अब इस मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की एंट्री हो गई है। नूपुर शर्मा को मुस्लिम कट्टरपंथियों से मिल रही धमकियां पर बीएचपी ने चिंता जताई है। विश्व हिंदू परिषद ने नूपुर शर्मा को अविलंब सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही धमकी देने वाले कट्टरपंथी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जागरण की खबर के मुताबिक, विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि यह गंभीर चिंता का विषय है कि सत्तारूढ़ दल की राष्ट्रीय प्रवक्ता का सिर धड़ से अलग करने के साथ दुष्कर्म की धमकी दी जा रही है।

बीएचपी ने महाराष्ट सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान व देश के कट्टरपंथियों और तालिबानी सोच वालों की भाषा एक ही है। इंटरनेट मीडिया पर ऐसे पोस्टरों की भरमार है। इस मामले में छद्म धर्मनिरपेक्ष दलों व संगठनों के नेताओं के साथ ही महिला हितैषी होने का ढोंग करने वालों की चुप्पी भी कम खतरनाक नहीं है। महाराष्ट्र की सरकार कट्टरपंथियों की ही शिकायत पर मुकदमे दर्ज करा रही है।

नुुपुर शर्मा के सिर पर 1 करोड़ का इनाम
विनोद बंसल ने कहा कि जो लोग ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग को फव्वारा बताकर करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहे हैं, वहीं लोग कुरान में कहीं गई बातों को दोहराने पर ही सिर कलम कर देने को लेकर उग्र हो रहे हैं। इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एआईएमआईएम के नेता नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ के इनाम की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं।
Recommended Video

नुपुर के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
नुपुर शर्मा ने जब दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के धमकी भरे संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किए हैं। जिस पर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। नुपुर शर्मा का कहना है कि उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश और कॉल आ रहे हैं। धमकी देने वाले लोग उन्हें और उनके परिवार को अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शर्मा के खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आईपीसी की धारा 295ए, 153ए और 505बी के तहत मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications