'बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत', बढ़ती आबादी पर नकवी का बड़ा बयान
नई दिल्ली, 12 जुलाई: देश में पिछले काफी वक्त से जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की मांग जोर पकड़ रही है। बढ़ती आबादी भविष्य की सबसे बढ़ी चिंता है। ऐसे में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण पर दिए बयान के बाद एक नई बहस शुरू हो गई है। योगी के बयान के बाद जहां एक तरफ राजनीति तेज हो गई है तो दूसरी तरफ अब भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने जनसंख्या विस्फोट पर बड़ा बयान दिया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बढ़ती आबादी के मुद्दे पर ट्वीट करते हुए इसे किसी धर्म से नहीं जोड़ने की बात कही है। अपने ट्वीट में बीजेपी नेता ने लिखा, "बेतहाशा जनसंख्या विस्फोट किसी मजहब की नहीं, मुल्क की मुसीबत है, इसे जाति, धर्म से जोड़ना जायज नहीं।"
मुख्तार अब्बास नकवी का बढ़ती आबादी पर बयान ऐसे वक्त आया है, जब उन्होंने हाल ही में केंद्रीय मंत्री के पद से अपना इस्तीफा दिया है। बता दें कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल पूरा हो गया है।
योगी के बयान से राजनीति तेज
इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बढ़ती आबादी के बयान से नई बहस शुरू हो गई थी। उन्होंने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि जनसंख्या नियंत्रण के प्रभावी प्रयास करते समय हमें इस बात पर ध्यान देना होगा कि जनसांख्यिकी असंतुलन ना पैदा होने पाए। अपने बयान में सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश में आबादी की दृष्टि से सबसे बड़ा प्रदेश है। जब हम परिवार नियोजन/जनसंख्या स्थिरीकरण की बात करते हैं तो हमें ध्यान में रखना होगा कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम सफलतापूर्वक आगे बढ़े, लेकिन जनसांख्यिकी असंतुलन की स्थिति भी न पैदा होने पाए।
-
Bengal Chunav: बंगाल चुनाव में ‘पैसों की पावर’! TMC से BJP तक टॉप 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसके पास कितना धन? -
Bengal Election 2026: ‘दीदी को कह दो बाय-बाय’ नंदीग्राम में अमित शाह का हमला, 15 दिन तक बंगाल में जमाएंगे डेरा -
Kerala Election 2026: LDF का ‘मास्टर प्लान’ जारी, घोषणापत्र में गरीबी खत्म करने से रोजगार तक किए 10 बड़े ऐलान -
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications