भाजपा नेता मनमोहन सामल का दावा- 2024 के बाद ओडिशा की राजनीति लेगी यू-टर्न
उत्तर भारत के तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत के बाद गैर भाजपा शासित प्रदेशों की भाजपा की इकाइयां उत्साहित हैं। इकसे साथ ही 2024 की शुरूआत में होने वाले लोकसभा चुनावो को लेकर राज्यों की भाजपा इकाइयां अभी से दावा करना शुरू कर दिया है। चार राज्यों में भाजपा की भारी जीत से उत्साहित, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने सोमवार को कहा कि 2024 के आम चुनावों के बाद ओडिशा में भी राजनीति यू-टर्न लेगी।

सामल ने सोमवार को यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि तीन राज्यों के चुनाव नतीजों का निश्चित रूप से ओडिशा के मतदाताओं पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा क्योंकि वे भ्रष्टाचार में डूबी बीजद सरकार और सभी मोर्चों पर इसकी विफलता से पूरी तरह निराश हैं।
बीजद सरकार का भी कांग्रेस जैसा ही हश्र होगा क्योंकि लोग झूठे वादों से प्रभावित होने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने और विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार बदलने का मन बना लिया है।












Click it and Unblock the Notifications