जसवंत सिंह की राह पर बीजेपी के एक और नेता, निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा

आडवाणी और जसवंत सिंह जैसों को किनारे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े नेताओं की उपेक्षा का दुख है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के विषय में पूछने पर उन्होंने कहा कि वह अच्छे हैं या बुरे हैं यह 'जन' तय करेगा 'तंत्र' यह नहीं तय कर सकता। बक्सर से नीतीश सरकार में मंत्री रह चुके अश्विनी चौबे को टिकट दिए जाने पर उन्होंने कहा कि बक्सर का मैंने चार बार प्रतिनिधित्व किया है। बक्सर के लोगों को मुझसे अपेक्षा रही है।
उन्होंने कहा कि जिसे पार्टी ने बक्सर से प्रत्याशी बनाया है उसे बक्सर से क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि वह बक्सर से लेकर बनारस तक भाजपा के विरोध में प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के दिग्गज नेता जसवंत सिंह ने सोमवार को राजस्थान के बाड़मेर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया है।












Click it and Unblock the Notifications