भाजपा ने जिसे बताया भ्रष्ट, मोदी ने उसे ही बना दिया मंत्री

rao indrajit singh
नयी दिल्ली। देश के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सेना के साथ कार्यभार संभाल लिया हैं। मोदी की टीम देश में अच्छे दिन लाने के लिए कार्यरत हो गई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के ही एक नेता ने टीम मोदी पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर सवाल खड़ा कर दिया हैं। मोदी ने जिन राव इंद्रजीत सिंह को अपना रक्षा राज्य मंत्री नियुक्त किया है, उनके खिलाफ उन्हीं की पार्टी भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर जांच की मांग कर चुकी है।

आपको बता दें कि रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पहले कांग्रेस में थे और यूपीए सरकार में 2006 से 2009 के बीच रक्षा उत्पादन मंत्री थे। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए और गुड़गांव सीट से चुनाव जीत कर मंत्री भी बन गए, लेकिन अब उनके खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं। सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर इस तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं कि कोई व्यक्ति जो कांग्रेस में भ्रष्ट था, क्या बीजेपी में शामिल होने के बाद साफ-सुथरा हो जाता है।

राव के खिलाफ बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कार्रवाई की मांग की थी। ट्विटर पर सोमैया के आधिकारिक लेटरहेड पर लिखी शिकायत भी शेयर की जा रही है। सोमैया ने अपने पत्र रक्षा उत्पादन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हैं।' कार्रवाई की यह मांग मुंबई के कल्पतरू बिल्डर्स डिफेंस लैंड घोटाले में की गई थी।

सोमैया ने आरोप लगाया था कि रक्षा राज्य मंत्री ने अपने निजी सचिव को कहा था कि सैन्य अधिकारियों से कल्पतरू बिल्डर्स को सेना की जमीन देने को कहे। इस मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री कार्यालय को चिट्ठी लिखकर राव इंद्रजीत सिंह को हटाने की मांग की है। राव इंद्रजीत तो मंत्री बनाए जाने को लेकर मोदी पर साल उठने लगे है। लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे है कि अगर राव इंद्रजीत अपके सरकार में मंत्री है तो इसका मतलब कि आप भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+