'जिन्होंने क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा, आज वो', गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश पर कसा करारा तंज
Gourav Vallabh Targets Congress: कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में आने वाले गौरव वल्लभ ने अपनी पुरानी पार्टी के नेताओं की कलई खोल दी। इसी के साथ उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भी निशाना साधा।
भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश पर निशाना साधा और कहा कि जिन लोगों ने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव भी नहीं लड़ा, वे अब पार्टी संभाल रहे हैं।

जयराम रमेश पर जोरदार हमला
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने जयराम रमेश का नाम नहीं लिया, उन पर निशाना साधा। गौरव वल्लभ ने कहा कि जब मैं कांग्रेस में शामिल हुआ, तो उनके 42 सांसद यह सोचकर थे कि वे नए विचारों को प्रोत्साहित करेंगे। लेकिन पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस का घोषणापत्र एक ही व्यक्ति द्वारा बनाया गया है। यदि उस व्यक्ति के विचार मजबूत होते, तो पार्टी इस स्थिति में नहीं होती।
घोषणापत्र पर बोली ये बात
बीजेपी नेता गौरब वल्लभ ने कहा, "कांग्रेस पार्टी का घोषणापत्र पिछले 30 साल से एक ही व्यक्ति द्वारा तैयार किया जा रहा है, अगर उनके विचारों में ताकत होती तो कांग्रेस 42 से 52 (सीटों) पर नहीं आती। जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तब वो प्रवक्ता के रूप में टीवी पर पार्टी का बचाव करते थे। आज भी वह कम्युनिकेशन के प्रभारी हैं।"
'जिन्होंने कभी क्लास मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा...'
उन्होंने आगे कहा कि आज कांग्रेस को पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के पीए द्वारा चलाया जा रहा है, जिन्होंने कभी एक क्लास मॉनिटर का चुनाव नहीं लड़ा? आप जानते हैं कि जो शख्स कांग्रेस नेताओं को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट दे रहा है, अगर आप उनसे पूछेंगे कि क्या उत्तर प्रदेश और बिहार अलग-अलग राज्य हैं, तो वे भ्रमित हो जाएंगे। यह उनका ज्ञान है। ग्राउंड कनेक्शन बेहद कमजोर है।












Click it and Unblock the Notifications