गिरिराज सिंह का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया मेंटल केस
नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों के कारण विवाद में रहने वाले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने एक बार फिर से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है, 'राहुल गांधी एक मेंटल केस है। उसने सच्चाई छिपाकर जानबूझकर हिंदुस्तान को गुमराह किया है। इससे पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक विवादित बयान दिया था। गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी पूतना हो सकती हैं लेकिन झंसी की रानी कभी नहीं हो सकती हैं।
गिरिराज सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने थोड़ी देर बाद राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एक और ट्वीट किया। इनमें सिंह ने लिखा कि, राहुल मुठ्ठू तोते की तरह राफेल-राफेल की रट लगा रहे हैं। यह वाड्रा की हरी मिर्ची का कमाल है। इस टिप्पणी से पहले गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिया था।दरअसल, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी को 'आज के वक्त की झांसी की रानी' बताया था और बीजेपी के आने नहीं झुकने वाली बताया था।
इस पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा था, 'झांसी की रानी के ऊपर यह गाली है। वह पूतना हो सकती हैं, झांसी की रानी नहीं हो सकती हैं। जिन्होंने बंगाल को तबाह करके रखा हैं, वह किम जोंग बन सकती हैं। खिलाफ बोलने पर लोगों की हत्या कर सकती हैं। वह पद्मावती और झांसी की रानी नहीं बन सकती हैं। जो रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसैपठियों को समर्थन दे और भारत को तोड़ने की बात करे, हिंदू को निकालने की बात करे वह झांसी की रानी नहीं हो सकती।'
राफेल पर 'द हिंदू' ने डाउट पैदा करने के लिए आधा सच छापा: रक्षा मंत्री