भाजपा नेता दिलीप घोष का दावा- ईडी के रडार पर है ये महिला, उनके पास हैं 10 फ्लैट
भाजपा नेता दिलीप घोष का दावा- ईडी के रडार पर है ये महिला, उनके पास हैं 10 फ्लैट
कोलकाता, 23 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मंत्री और पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को शनिवार को ईडी ने को राज्य में कथित शिक्षक भर्ती घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया। उनको अरेस्ट करने के 24 घंटे बाद उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को अरेस्ट किया है जिनके घर में 20 करोड़ रुपये बरामद हुआ था। वहीं अब भाजपा नेता दिलीप घोष ने शनिवार को दावा कि एक और महिला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रडार पर है।

मोनालिसा दास ईडी के रडार पर
दिलीप घोष ने एक संवाददाता सम्मेलन में बंगाली में कहा पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरियों के घोटाले के संबंध में एक अन्य शख्स मोनालिसा दास ईडी के जांच के दायरे में है।उनके नाम 10 फ्लैट रजिस्टर्ड हैं। वह बांग्लादेश से भी जुड़ी हुई है। मोनालिसा दास कथित तौर पर पश्चिम बंगाल के आसनसोल में काजी नजरूल विश्वविद्यालय में बंगाली प्रोफेसर हैं।
ईडी ने पार्थ चटर्जी को किया है अरेस्ट
घोष ने ये दावा तब किया है जब पश्चिम बंगाल के उद्योग और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी ने कथित स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में दिन में पहले ही गिरफ्तार कर किया और उन्हें बैंकशाल कोर्ट में एक जज के सामने पेश किया गया था। जिसके बाद उन्हें दो दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।
বাংলায় স্করপিও কালচার চলছে : শ্রী @dilipghoshbjp pic.twitter.com/0m4ayKLsh8
— BJP Bengal (@BJP4Bengal) July 23, 2022












Click it and Unblock the Notifications