भाजपा नेता सीटी रवि का विवादित बयान, कहा- भारत हिंदू राष्ट्र है, था और रहेगा

नई दिल्‍ली, 11 अक्‍टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सीटी रवि ने सोमवार को एक विवादित बयान दिया है। सीटी रवि ने कहा भारत 'हिंदू राष्ट्र' था और रहेगा। अब भारत के हिंदू एकजुट हो गए हैं। इसके साथ ही भाजपा नेता ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू में 'तुष्टिकरण' की राजनीति कर रही थी, लेकिन अब उसकी तुष्टिकरण की नीति नहीं चल रही तो कांग्रेस ने दुर्गापूजा करना और समुदाय से अपील करने के लिए मंदिरों में जाना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही रवि ने कांग्रेस को रेगुलर मंदिर जाने की सलाह तक दे डाली है।

Recommended Video

    Karnataka: अब BJP महासचिव बोले, बच्चे पैदा करने से बच रहीं महिलाएं | वनइंडिया हिंदी
    tcravi

    "अगर हिंदू हो तो चुनाव के लिए नियमित करो ये काम"

    भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि ने तब सुझाव दिया कि एक हिंदू के रूप में, किसी को केवल चुनावों पर मंदिरों में नहीं जाना चाहिए, बल्कि कांग्रेस को ऐसा "नियमित रूप से" करना चाहिए। भारत 'हिंदू राष्ट्र' था और रहेगा। पहले कांग्रेस अल्पसंख्यकों का तुष्टिकरण करती थी लेकिन अब वे जानते हैं कि हिंदू एकजुट हैं। अब, वे दुर्गा पूजा कर रहे हैं और मंदिरों में जा रहे हैं। यदि आप हिंदू हैं, तो इसे सिर्फ चुनाव के लिए मत करो, नियमित रूप से करो।

    सीटी रवि ने इससे पहले दिया था ये विवादित बयान

    यह पहली बार नहीं है जब सीटी रवि ने कुछ ऐसा कहा जिसे विवादास्पद समझा गया है। उन्होंने पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसपीडीआई) की विचारधाराओं की तुलना तालिबान से की थी।

    समाचार न्‍यूज एंजेसी एनआई ने 31 अगस्त को कर्नाटक के कलबुर्गी में उनके हवाले से कहा,

    एआईएमआईएम कर्नाटक के तालिबान की तरह है। एआईएमआईएम और एसडीपीआई की विचारधारा तालिबान के समान है। कलबुर्गी में लोग तालिबान की विचारधारा को स्वीकार नहीं करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+