'मेरे आवास पर सुनियोजित हमला, इसमें पुलिस भी शामिल', देसी बम फेंके जाने पर BJP नेता अर्जुन सिंह ने कहा

BJP leader Arjun Singh: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद अर्जुन सिंह (Arjun Singh) के आवास पर शुक्रवार सुबह हमला हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह के आवास पर देसी बम फेंके गए और कई राउंड फायरिंग भी हुई है। इस हमले में एक सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर सामने आ रही है।

इस हमले पर अब बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह का बयान सामने आया है। अर्जुन सिंह ने कहा, 'मेरे आवास के बाहर हमला करने की योजना थी। इसमें पुलिस भी शामिल थी। संभावना है कि कुछ पुलिस अधिकारी इसमें शामिल न हों, क्योंकि उन्हें पीटा जा रहा था। मेरे आवास के पास बम फेंके गए और गोलियां चलाई गईं।'

BJP leader Arjun Singh

उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी खत्म हो रही है, इसलिए वे राज्य में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। काउंसलर के बेटे नमित सिंह के साथ 10-15 जिहादी इसमें शामिल थे।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन सिंह ने ऐसा दावा किया है कि फायरिंग के दौरान उनके पैर में भी एक छर्रा लगा है।

बता दें, बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थिति आवास पर देसी बम से हमला हुआ। साथ ही, कई राउंड फायरिंग हुई। इस हमले के बाद अर्जुन सिंह ने दावा किया कि एक सीआईएसएफ जवान के पैर में भी चोट आई है। वहीं, धमाके की आवाज सुनकर जब वह अपने घर से बाहर निकले तो एक छर्रा उनके पैर में लग गया।

अर्जुन सिंह X हैंडल पर लिखी ये बात
इस हमले के बाद बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने X हैंडल पर लिखा,'आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तब एनआईए मामलों में आरोपी और स्थानीय टीएमसी पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में और स्थानीय पुलिस की की निगरानी में कई जिहादियों और गुंडों ने मेरे कार्यालय सह निवास मजदूर भवन पर हमला कर दिया।'

आगे कहा कि इस दौरान स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके, एक दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली बन गई है। शर्मनाक!'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+