बीजेपी नेता और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में पड़ा था दिल का दौरा
बीजेपी नेता और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट का निधन, गोवा में पड़ा था दिल का दौरा
नई दिल्ली, 23 अगस्त: सोनाली फोगाट को सोमवार 22 अगस्त की देर रात दिल का दौरा पड़ गया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। ऐसा बताया जा रहा है कि वह अपने स्टाफ के कुछ सदस्यों के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें बीती रात दिल का दौरा पड़ा गया था। इस दौरान उन्हें हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Recommended Video

सोनाली फोगाट ने भाजपा के टिकट पर लड़ा था चुनाव
सोनाली फोगाट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की नेता थी और टिक-टॉक स्टार भी रह चुकी हैं। 2020 में सोनाली फोगाट ने बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एट्री ली थी। सोनाली फोगाट साल 2008 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और उन्होंने हरियाणा की आदमपुर सीट से नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ आखिरी चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें मात मिली थी। इस चुनाव के बाद सोनाली काफी चर्चा में रही थीं।

सोनाली फोगाट कौन है
21 सितंबर 1979 को हरियाणा के फतेहाबाद में सोनाली फोगाट का जन्म हुआ था। सोनाली ने अपने जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखे। ग्रेदुएशन तक की पढ़ाई के बाद सोनाली ने 2006 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से करियर शुरू किया। लेकिन उन्हें पहचान टिक-टॉक से मिली थी। इसके दो साल बाद 2008 में सोनाली बीजेपी में शामिल हो गई थीं। उसी वक्त से सोनाली बीजेपी की एक्टिव मेंबर थीं।

सोनाली फोगाट के परिवार में कौन-कौन?
सोनाली फोगाट के परिवार में उनके पिता हैं, जो पेशे से किसान हैं। सोनाली फोगाट तीन बहनें और एक भाई हैं। सोनाली की एक बेटी भी है, जिसका नाम यशोदरा फोगाट है, जो हॉस्टल में रहती है। सोनाली फोगाट की शादी उनके बहन के देवर से ही थी। जिनका नाम संजय था।

पति के मौत से चर्चा में आईं थी सोनाली फोगाट
सोनाली फोगाट, उस वक्त चर्चा में आ गई थीं, जब साल 2016 में उनके पति संजय अपने फॉर्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। हालांकि सोनाली उस वक्त वहां नहीं थीं। सोनाली उस वक्त मुंबई में थीं। पति के मौत के बाद सोनाली कई दिनों तक मीडिया में सुर्खियों में रही थीं।












Click it and Unblock the Notifications