क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

मौत की अफवाहों पर अमर सिंह ने जारी किया Video, लिखा- टाइगर जिंदा है...

Google Oneindia News

सिंगापुर। समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद अमर सिंह पिछले काफी समय से सार्वजनिक मंच पर नजर नहीं आ रही है। हाल ही में अमर सिंह के निधन की खबरें सामने आई थीं। जो बाद में सिर्फ एक अफवाह निकली। लगातार मौत की अफवाहों के चलते अमर सिंह ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी किया है। बता दें कि अमर सिंह इन दिनों सिंगापुर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अमर सिंह का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं।

दुश्मनों पर साधा निशाना

दुश्मनों पर साधा निशाना

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने दुश्मनों पर निशाना साधा। अमर सिंह ने कहा, सिंगापुर से मैं अमर सिंह बोल रहा हूं। बीमार हूं, त्रस्त हूं व्याधि (दिक्कतों) से लेकिन डरा नहीं हूं। हिम्मत बाकी है, जोश बाकी है, होश भी बाकी है। हमारे शुभचिंतक और मित्रों ने ये अफवाह बहुत तेजी से फैलाई है कि यमराज ने मुझे अपने पास बुला लिया है। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरा इलाज चल रहा है।

हर दम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है: अमर सिंह

हर दम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है: अमर सिंह

इस वीडियो में अमर सिंह आगे कहते हैं कि, मां भगवती की इच्छा हुई तो अपनी शल्य चिकित्सा के उपरांत शीघ्र-अतिशीघ्र दोगुनी ताकत से वापस आऊंगा और आप लोगों के बीच सदैव की भांति...जैसा भी हूं, जो भी हूं आपका हूं। तो अपने चिर परिचित शिल्य के अनुरूप जैसे अबतक जीवन जिया है आगे भी जियूंगा। 'बाकी हमारे मित्र जो हमारी मृत्यु की कामना कर रहे हैं, वह यह कामना छोड़ दें। हर दम मृत्यु हमारे द्वार को खटखटाती है।

सुनाया अपने एक्सीडेंट का किस्सा

अमर सिंह एक पुरानी घटना को याद करते हुए कह रहे हैं कि, झांसी में एकबार हवाई जहाज से गिर गया था तो भी यमराज ने स्वीकार नहीं किया। दस साल पहले भी गुर्दे का प्रत्यारोपण हुआ तो भी मैं लौटकर आ गया। 12-13 दिन तक मिडिल ईस्ट में वेंटिलेटर पर मौत से लड़कर वापस आ गया। उनके मुकाबले अबकी बार तो बिल्कुल स्वस्थ हूं, बिल्कुल सचेतन हूं। हमारे डॉक्टर कहते हैं कि हमारा मस्तिष्ट 10 साल के बच्चे से ज्यादा उर्वरक है। फिर भी अपने सारे शुभेच्छुओं को जो हमारी मृत्यु की खबर फैला रहे हैं, उन्हें कोटि-कोटि धन्यवाद। उन्होंने ट्वीट किए अपने वीडियो में टाइगर जिंदा का कैप्शन भी लिखा है।

कोरोना वायरस: इटली-ईरान से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल जांच अनिवार्यकोरोना वायरस: इटली-ईरान से आने वाले सभी यात्रियों की थर्मल जांच अनिवार्य

Comments
English summary
bjp leader Amar Singh released video on rumors of his death, wrote on twitter Tiger is alive
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X