बीजेपी ने शुरु किया 'मेरे सपनों का भारत' अभियान

बीजेपी ने 65वें गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने नए अभियान की शुरुआत की। ‘इंडिया 272 प्लस' पोर्टल पर देशव्यापी अभियान ‘मेरे सपनों का भारत' शुरू किया। इस अभियान के जरिए बीजेपी का मकसद आम लोगों को भारत के बारे में अपने सपनों और उन्हें पूरा करने के तरीकों को साझा करने के लिए मंच मिल सके।
इस अभियान की शुरुआत के बाद भाजपा ने कहा कि यह एक विचार केंद्रित और लोगों के अनुकूल पहल है जिसमें औसत भारतीयों को राष्ट्र निर्माण में योगदन के लिए अधिकारसपंन्न बनाए जाने पर जोर दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मेरे सपनों का भारत अभियान की शुरुआत की है। इसकी शुरूआत के साथ ही उन्होंने लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।












Click it and Unblock the Notifications