BJP ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए जारी किया व्हिप
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है। भाजपा ने लोकसभा के सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है, जिसमें उसमें उनको 28 जून और 1 जुलाई में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने बताया कि सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने का व्हिप इसलिये जारी किया गया है क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण विधेयक चर्चा एवं पारित होने के लिये जा सकते हैं। लोकसभा में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है और उसके 303 सांसद है।













Click it and Unblock the Notifications