मीडिया को धमका रही बीजेपी- केजरीवाल

आम आदमी पार्टी आजकल आक्रामक रूख पर उतर आई है। हर दिन केजरीवाल का नया स्टंट राजनीति गरमाने के रास्ते पर है।
इसी के चलते केजरीवाल ने मीडिया से कहा है कि वे भाजपा नीति से बचकर रहें, वरना कब उन पर भगवा दल टूट पड़। इसी के साथ उन्होंने जोड़ा कि संपादकों से संपर्क कर कहा जा रहा है कि सरकार बनने पर एक-एक को देख लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें - इन्हें तो 'अपनी' पड़ी है
आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने अभी से कुछ दिन पहले मीडिया को जेल भेजने की धमकी भी दी थी, जिसके बाद वे बैकफुट पर आ गए थे।केजरीवाल के इस बयान का अर्थ विरोधी भले ही कुछ लगा रहे हों, पर 'आम' में पत्रकारों का जमावड़ा दर्शाता है कि पार्टी को मीडिया से खास लगाव है।
हर बार आम आदमी पार्टी पत्रकारिता पर हमला कर खबरें पैदा करती है और बाद में सफाई देकर अपने बयान के नए-नए मायने दर्शाती है। इस राजनैतिक माहौल में बयानबाजी, दुष्प्रचार व नई-नई रणनीतियों की 'लहर' चल निकली है। हर दल इन चुनावों में येन-केन-प्रकारेण सत्ता हासिल करने को उतावला नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications