भाजपा ने राज्य में अपराधों में हो रही अपराध में बढ़ोत्तरी को लेकर बोला ओडिशा सरकार पर हमला
भाजपा नेता इरासिस आचार्य ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की हालिया रिपोर्ट के बाद ओडिशा की पटनायक सरकार पर जमकर हमला बोला है। भुवनेश्वर में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा ओडिशा में 2022 में हिंसक अपराधों में लगभग दोगुनी वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा राज्य में इतना अपराध है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन अपने आरामदायक घर के अंदर बैठे मुख्यमंत्री को भारत के नंबर एक मुख्यमंत्री का श्रेय दिया जा रहा है।
भाजपा नेता आचार्य ने कहा
उद्योग स्थापित करने में बहुत पीछे रहने वाला ओडिशा औद्योगिक दंगों के चार्ट में शीर्ष पर है। इससे भी अधिक चिंता की बात यह है कि वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराध में 2021 से 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यहां तक कि ओडिशा में महिलाओं, बच्चों और एससी/एसटी के खिलाफ अपराध भी इतना बढ़ गया है। इ इतना ही नहीं एनसीआरबी महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध और राजनीतिक हिंसा में ओडिशा को शीर्ष स्थान पर रखता है। एनसीआरबी की रिपोर्ट कहती है कि 2022 में ओडिशा में 224 राजनीतिक दंगे हुए, जो दूसरे स्थान पर मौजूद केरल से भी ज्यादा है।












Click it and Unblock the Notifications