राहुल को टक्कर देंगी टीवी की बहु स्मृति ईरानी

भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ अमेठी से टीवी की बहु स्मृति ईरानी को चुनावी अखाड़े में उतारा हैं जबकि रायबरेली में सोनिया गांधी को टक्कर देने के लिए भजपा ने अजय अग्रवाल को उतारा है। राहुल गांधी के खिलाफ स्मृति ईरानी के मैदान में उतरने से अमेठी का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। वाराणसी के बाद अब सब की नजर इस वीवीआईपी सीट पर होगी। अमेठी से स्मृति ईरानी, राहुल गांधी और कुमार विश्वास चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें-राजनीतिक दलों में बहु नहीं बहुमत का नारा
दिल्ली में हुई बीजेपी की चुनाव अभियान समिति की बैठक में पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भी मौजूदगी में ये फैसला किया गया। अमेठी के अलावा रायबरेली सीट से सुप्रीम कोर्ट में वकील अजय अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया गया है। पहले इस सीट से उमा भारती को टिकट दिए जाने की चर्चा थी।
वहीं राहुल के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरीं स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि पार्टी ने मुझे अमेठी से लड़ने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी कांग्रेस की बी टीम है और उसने राहुल के खिलाफ 'मॉक कैंडिडेट' उतारा है। गौरतलब है कि स्मृति ईरानी छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रही हैं। 2003 में वो बीजेपी से जुड़ थीं। 2004 में उन्होंने दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से कपिल सिब्बल के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications