टिकट कटने से नाराज हरदोई के बीजेपी सांसद ने छोड़ी पार्टी, चौकीदार को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की हरदोई लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद अंशुल वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव के लिए घोषित बीजेपी की पहली सूची से नाम कटने से हरदोई सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के सांसद अंशुल वर्मा नाराज थे। अंशुल वर्मा ने आज अपना इस्तीफा पार्टी दफ्तर में चौकीदार को सौंपा। बीजेपी ने अंशुल वर्मा की जगह हरदोई की सुरक्षित लोकसभा सीट से जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया है।

bjp hardoi mp anshul verma resigned from party

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने हरदोई की सुरक्षित सीट से सांसद अंशुल वर्मा को टिकट नहीं दिया था। इसके बाद से ही वे पार्टी से नाराज थे। अंशुल वर्मा का टिकट कटने पर उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि पार्टी ने गहरा मंथन करने के बाद टिकट का निर्णय लिया होगा, मैं उसका स्वागत करता हूं। पार्टी ने 6 में से 4 दलित सांसदों का टिकट काटा ये चौंकाने वाला विषय है। क्या दलित सांसद ही एक मात्र ऐसे सांसद हैं जिन्होंने विकास का कार्य नहीं किया है, या विकास की कसौटी पर खरे नहीं उतरे।'

भारतीय जनता पार्टी ने अंशुल का टिकट काट पूर्व सांसद जय प्रकाश को इस सीट से प्रत्याशी बनाया है। टिकट काटे जाने से नाराज बीजेपी सांसद ने कहा था कि अगर विकास मानक है तो जातिगत इतने टिकट क्यों काटे गए। विकास की बात पर उन्होंने कहा कि 24 हजार करोड़ लगाने के बाद आखिरी पायदान के जनपद को चौथे पायदान पर मात्र पांच साल में लाए। यह सरकार की ही देन है लेकिन माध्यम हम थे।

हरदोई लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए सुरिक्षत है। साल 2014 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर अंशुल वर्मा ने हरदोई सीट से लगभग 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।। इस बार भी वह टिकट के मजबूत दावेदार थे, लेकिन दोबारा भाजपा का दामन थामने वाले जय प्रकाश रावत अंशुल वर्मा पर भारी पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+