पश्चिम बंगाल में भाजपा को लगा झटका, बंगाली एक्‍टर बोनी सेनगुप्‍ता ने छोड़ी पार्टी

नई दिल्‍ली, 24 जनवरी। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। सोमवार को बंगाली अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने भाजपा को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया है ।

bjp

अभिनेता बोनी ने ट्वीट कर लिखा "भाजपा के साथ मेरा आज से दूसरा अंत हो गया है। पार्टी वादे के अनुसार प्रतिबद्धताओं को निभाने में विफल रही और मुझे विकास का कोई रूप नहीं दिख रहा है, उन्होंने डब्ल्यूबी या बंगाली फिल्म उद्योग के लिए वादा किया था।"

अभिनेत्री श्राबंती चटर्जी के बाद अभिनेता बॉनी सेनगुप्ता ने पश्चिम बंगाल की भीतर हालिया अंतरकलह के कारण पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया।बता दें पहले ही भाजपा के पांच विधायक भारतीय जनता पार्टी छोड़कर ममता बनर्जी की तृणमूल पार्टी ज्‍वाइन कर चुके है। विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के विधायकों की संख्या 77 थी, जो अब घटकर 70 रह गई है। चुनाव के बाद से ही बंगाल में भाजपा छोड़कर नेता अन्‍य पार्टियां ज्‍वाइन कर रहे हैं।

केंद्रीय जहाजरानी राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी भाजपा छोड़ दी थी और कहा था को भाजपा नेताओं को लगता है कि मतुआ समुदाय की कोई भूमिका नहीं बची है। भाजपा को मेरी जरूरत नही है। वहीं बांकुड़ा के विधायक नीलाद्रिशेखर दाना, ओंदा के विधायक अमरनाथ शाखा, सोनामुखी के विधायक दिवाकर घरामी और इंदास के विधायक निर्मल धाड़ा, मुकुटमोनी अधिकारी , सुब्रत ठाकुर, अंबिका रॉय, अशोक कीर्तनिया और असीम सरकार ने भाजपा का वाट्सअप ग्रुप छोड़ दिया था। वहीं भाजपा ने रीतेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.।वहीं बीजेपी के विधायक और अभिनेता हिरण चटर्जी भी पार्टी का व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया था बताया जा रहा है कि वो भी भाजपा से नाराज चल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+