राजनाथ सिंह का बड़ा बयान- 'ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि बंगाल में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीतेगी'
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को पश्चिम बंगाल के दासपुर में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे। बंगाल पहुंचने से पहले राजनाथ सिंह ने विमान में ही मीडिया से बात की और कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा, "वैसे तो मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं, लेकिन मुझे विश्वास है कि बंगाल में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलेगा।

I am not an astrologer but I am confident that BJP will get a clear majority: Defence Minister and BJP leader Rajnath Singh#WestBengalElections2021 pic.twitter.com/ksyveDACGV
— ANI (@ANI) March 16, 2021
इस दौरान राजनाथ सिंह से जब बंगाल में बिना सीएम के फेस के चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और यहां जनता द्वारा चुने हुए MLA ही अपना नेता चुनेंगे। राजनाथ सिंह ने साफ कर दिया कि चुनाव से पहले सीएम के चेहरे की घोषणा नहीं की जाएगी।
No one levelled allegations except Mamata didi. Reports of probe agencies & Observers state that the accident occurred due to security lapses. I hope she recovers soon. But it's a result of her desperation that she's accusing BJP for her injury: Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/M7cPTUSRBt
— ANI (@ANI) March 16, 2021
इस दौरान राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी द्वारा भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गए आरोपों पर भी बात की। राजनाथ सिंह ने ममता बनर्जी के साथ हुए हादसे को लेकर कहा कि ममता दीदी उस हादसे के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जांच एजेंसियों ने भी अपने रिपोर्ट्स में यही कहा है कि यह हादसा सुरक्षा में कमी के कारण हुआ था, लेकिन वो अपनी निराशा के कारण भाजपा पर आरोप लगा रही हैं।' राजनाथ ने इसके साथ ही ममता के जल्दी ठीक होने की भी कामना की है।
लोगों का समर्थन मोदी जी के साथ है- राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि देश की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भरोसा जताया है। 2014 से अब तक मोदी जी के नेतृत्व में चली आ रही सरकार को लोगों का समर्थन हासिल है, हमें 2019 में लोगों ने इसीलिए जिताया क्योंकि मोदी सरकार ने उनके हित में काम किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications