मोदी लहर आज भी सुनामी है-अमित शाह
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि दोनों राज्यों में सरकरा बनायेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को एक बेहतर सरकार देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि मोदी लहर खत्म हो गयी है उनके लिए यह करारा जवाब है। उन्होंने कहा कि मोदी लहर आज भी सुनामी है जिसमें सारे विरोधी बह जायेंगे।

अमित शाह ने कहा कि जिस प्रकार जनता ने भाजपा को अपना मत दिया है उससे हमारी जिम्मेदारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का प्रमाण है। यही नहीं चार महीने में केंद्र सरकार के कामों से लोग खुश हैं यह इस चुनाव में साफ हो गया है। वहीं उन्होंने साफ किया है कि शाम तक सभी तस्वीर साफ हो जाएगी। शाह ने कहा कि दोनों ही राज्यों में कांग्रेस मुक्त देश के लिए लोगों ने अपना मत दिया है। यही नहीं कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी निभाने की स्थिति में नजर नहीं आ रही है।
वहीं शिवसेना से गठबंधन टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिवसेना से कभी भी गठबंधन तोड़ने का प्रयास नहीं किया। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं की बलि चढ़ाकर गठबंधन नहीं निभाए जाते हैं। एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल के बाहर से भाजपा को समर्थन देने के बयान पर उन्होंने कहा कि एनसीपी ने साझा सरकार नहीं अपितु बाहर से बिना शर्त भाजपा को समर्थन देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications