बीजेपी ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले बीजेपी नेता को 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को बीजेपी नेता आईपी सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के निकाला गया है। आईपी सिंह ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को गुजराती ठग बताया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा था कि बीजेपी ने प्रधानमंत्री चुना है या प्रचार मंत्री। बीजेपी ने एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशों पर आईपी सिंह को 6 साल के लिए निकाल दिया गया है।

bjp expels party leader IP Singh afte comment on pm modi

गौरतलब है कि आइपी सिंह लंबे समय से भाजपा के खिलाफ लगातार विवादित बयान दे रहे थे। रविवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को सपा की तरफ से आजमगढ़ से उम्मीदवार घोषित करने के बाद अपने घर में कार्यालय खोलने का न्योता दिया था। वहीं, पार्टी से निकाले जाने के बाद आईपी सिंह ने ट्वीट किया कि अभी मीडिया के मित्रों से ख़बर मिली की भारतीय जनता पार्टी ने मुझे छः वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है. वही पार्टी जिसे मैंने अपने जीवन के तीन दशक दिए, एक धरतीपकड़ कार्यकर्ता की तरह जन सरोकार की राजनीति की, ढह चुके आंतरिक लोकतंत्र के बीच 'सच बोलना' जुर्म हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+