BJP चुनाव समिति की बैठक जारी, महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों पर हो सकता है फैसला
नई दिल्ली: बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में थोड़ी देर पहले बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में महाराष्ट्र और हरिणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम चर्चा हो रही है। मीटिंग में उम्मीदवारों पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इस बैठक की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।
बैठक में मोदी के अलावा शाह,जेपी नड्डा,देवेंद्र फडणवीस,मनोहर लाल खट्टर, शिवराज चौहान मौजूद हैं।

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है और परिणाम 24 अक्टूबर को आएंगे। बीजेपी ने हरियाणा में टिकट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी ने कहा है कि हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सांसद-विधायकों के किसी भी परिजन को विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं दिया जाएगा। इसमें अपवाद के तौर पर उचाना से मौजूदा विधायक प्रेमलता है। प्रेमलता राज्यसभा के सांसद चौधरी वीरेंद्र सिंह की पत्नी और हिसार से लोकसभा सांसद विजेंद्र सिंह की मां हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को पार्टी ने राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया। पार्टी ने 36 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। 17 राज्यों की 64 विधानसभा सीटों के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे। आज जारी की लिस्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मेघालय, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम और तेलंगाना की सीटों पर होने वाले उपचुनावों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications