बंगाल हिंसा को लेकर बीजेपी ने हाईकोर्ट में दायर की PIL, अमित शाह ने की गवर्नर से बात
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और डालखोला में हिंसा की घटनाओं को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है।

पश्चिम बंगाल में रामनवमी उत्सव के दौरान हावड़ा में एक शोभायात्रा पर पथराव और वाहनों की आग की घटना के अलावा डालखोला में भी उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। शक्रवार को एक बार फिर से हावड़ा में तोड़फोड़ की घटना सामने आई। यहां एक बार फिर जमकर पथराव हुआ। हावड़ा में 24 घंटे के भीतर दूसरी बार हिंसा भड़की। उपद्रवियों ने हावड़ा और संभाजीनगर में मंदिरों पर पत्थरबाजी की। इससे पहले गुरुवार को देशभर में रामनवमी के मौके पर राज्यों में हिंसा और आगजनी की खबरें भी सामने आई थीं। पश्चिम बंगाल के हावड़ा-इस्लामपुर में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं।
घटना के मौके पर जमकर तोड़फोड़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक संप्रदाय विशेष के लोगों ने हावड़ा में रामनवमी को दौरान निकली यात्रा पर पत्थर फेंके थे। जिसके बाद हालात बिगड़े। मामले में अब भाजपा की ओर से कलकत्ता हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। जिसमें हावड़ा और डालखोला में हुए दंगों की एनआईए से जांच के साथ दंगा प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की तैनाती की मांग की है।
रामनवमी के मौके पर पश्चिम बंगाल में हुए हिंसा की घटनाओं को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार से फोन पर बात की। उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं दूसरी ओर डालखोला और हावड़ा हिंसा के मामले में कार्यवाहक न्यायमूर्ति ने जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दी। इस याचिका को सुनवाई के लिए 3 अप्रैल को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
यह जनहित याचिका पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की ओर से कलकत्ता उच्च न्यायालय दायर की गई। जिसमें दंगों की जांच एनआईए से कराने और इससे प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तत्काल तैनाती की मांग की गई।
पश्चिम बंगाल के अलावा भी रामनवमी के दिन अन्य राज्यों में हिंसा की घटनाएं देखी गईं। गुजरात के वडोदरा, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर-जलगांव, यूपी की राजधानी लखनऊ में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पथराव और आगजनी की घटनाएं हुईं। वहीं बिहार के सासाराम जिले में शोभायात्रा को लेकर विवाद हुआ, जिसमें शुक्रवार को हिंसक घटनाएं हुईं। दो गुटों में पत्थरबाजी और घरों पर बम चलाए गए। ऐसे घटनाओं में राज्यों में कुल अब तक 80 लोगों को हिरासत में लिया गया। जिसमें बंगाल में सबसे अधिक 36, गुजरात में 24 और महाराष्ट्र में 20 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एक सवाल जवाब में कहा कि उन्होंने हावड़ा हिंसा को लेकर प्राप्त सीडी कमिश्नर को सौंपी है। उन्होंने इसे प्रामाणिक बताया। दरअसल, हावड़ा हिंसा को लेकर इससे पहले शभेंदु अधिकारी ने दावा किया था कि हावड़ा में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान हिंसा की रिकॉर्डिंग उनके पास है, जिसे वो प्रशासन को सौंपने जा रहे थे।
वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने हावड़ा और दालखोला में हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एनआईए जैसी केंद्रीय एजेंसियों को नियुक्त करने की मांग की है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा,"हमारा दृढ़ विश्वास है कि 29 मार्च को सीएम के अलावा किसी और की ओर से पहला बयान आने के साथ पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। जिसमें ये कहा गया था कि अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो रामनवमी के जुलूसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications