बूथ मैनेजमेंट में जुटी भाजपा, चलाएगी ‘अटल दूत’ कार्यक्रम

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की 'वन बूथ 20 यूथ' रणनीति के तहत प्रदेश भाजपा बूथ मैनेजमेंट में जुट गई है। एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों की बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि 12 से 30 सितम्बर तक हर विधानसभा में अटल विकास दूत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके तहत भाजपा के कार्यकर्ता अटल दूत बनकर हर बूथ तक सीधे पहुंचेगे और उन्हें भाजपा सरकार द्वारा 15 सालों में किए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

बूथ मैनेजमेंट में जुटी भाजपा, चलाएगी ‘अटल दूत’ कार्यक्रम

भाजपा इस बार हर बूथ पर फोकस कर रही है, इसके लिए बूथ पालक, विस्तारक, पन्ना प्रमुखों को नियुक्त किया गया है। दो से तीन बूथों को मिलाकर शक्ति केन्द्र बनाए गए हैं इस तरह पूरे प्रदेश में 400 से अधिक शक्ति केन्द्र बनाए गए हैं। उनके डेटा का संग्रहण भी भाजपा द्वारा डेटा सेंटर में किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों तक भी भाजपा सीधी पहुंच बना रही है जिससे उनके वोटों को साधा जा सके।

बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 15 वर्षों में किए विकास के मुद्दे पर फिर से हम जनता के बीच हैं। जनमहत्वाकांक्षी योजनाओं को लाभार्थी तक पहुचाना हम सबका लक्ष्य है। विजय के लक्ष्य को निश्चित करने दृढ़ संकल्प की आवश्यकता है। इसी संकल्प के साथ कार्यकर्ता चुनावी समर में उतर चुके हैं। हमें अटल जी के सपनों का छत्तीसगढ़ गढने के लिए और मजबूती से कार्य करना होगा। प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा बूथ जितना मजबूत होगा। हमें कोई परास्त नहीं कर सकता प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन बूथों को और मजबूत से करने के लिए समय दें।

इसके साथ ही बैठक में जिलाध्यक्षों को सोशल मीडिया की भी ट्रेनिंग दी गई। जानकारी देते हुए आईटी प्रदेश संयोजक दीपक म्हस्के ने बताया कि हम लगातार सोशल मीडिया रणनीति के तहत काम कर रहे है। फेसबुक, ट्वीटर के आलावा इस बार हमारा फोकस व्हाट्सऐप पर है, जिसके द्वारा हम केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता के पास आसानी से पहुंचा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+