प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे 'देशभक्‍त' वाले बयान पर हंगामा, राजनाथ बोले- 'ऐसी सोच की भी निंदा करते हैं'

नई दिल्‍ली। बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथुराम गोडसे को 'देशभक्त' कहने पर पार्टी ने लोकसभा में गुरुवार को बयान की निंदा की और उन्हें रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की सिफारिश की। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती। नड्डा ने ठाकुर को रक्षा मामलों की परामर्श समिति से हटाये जाने की भी सिफारिश की। ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी।

Recommended Video

    Rajnath says in LokSabha-BJP Condemns Any Philosophy Which Describes Godse As Patriot|वनइंडिया हिंदी
    प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे देशभक्‍त वाले बयान पर हंगामा, राजनाथ बोले- ऐसी सोच की भी निंदा करते हैं

    वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, गोडसे को देशभक्त मानने वाली सोच निंदनीय है। राजनाथ सिंह ने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त मानने की सोच की भी हम निंदा करते हैं। हमारी पूरी पार्टी महात्मा गांधी के विचारों का अनुसरण करती है। हम उन्हें आदर्श मानते हैं।' राजनाथ के बोलने के बावजूद भी विपक्षी सांसद अपनी मांग पर अड़े रहे और तुरंत सदन से वॉकआउट कर दिया।

    बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर पर लिया एक्‍शन

    साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे को लेकर जो बयान दिया था, उसपर विपक्ष भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हो गया है। बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साध्वी प्रज्ञा के बयान की निंदा की है। इसके साथ ही प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से भी हटा दिया गया है। इतना ही नहीं इस सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी की जितनी भी बैठक होगी उसमें साध्वी प्रज्ञा हिस्सा नहीं ले पाएंगी। सूत्रों की मानें तो भारतीय जनता पार्टी साध्वी प्रज्ञा पर बड़ा एक्शन ले सकती है और उन्हें पार्टी से निष्कासित कर सकती है।

    प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में चर्चा के दौरान महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इसपर विपक्ष ने जब हंगामा किया तो प्रज्ञा ठाकुर ने उन्हें टोकटे हुए कहा कि आप एक 'देशभक्त' का उदाहरण नहीं दे सकते। इसके अलावा प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में कहा- एंडरसन (1984 में हुए भोपाल गैस कांड के दौरान यूनियन कार्बाइड कॉर्पोरेशन का चेयरमैन-सीईओ) एक आतंकवादी के तौर पर आया था। एक विदेशी आया। उसने हजारों लोगों को मार दिया। आज तक कई लोग उसके प्रभाव से जूझ रहे हैं। कांग्रेस ने उसे भागने में मदद की। यह आतंकवाद है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+