बीजेपी शासित राज्यों को जेपी नड्डा की चिट्ठी, मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर ना करें कोई कार्यक्रम

नई दिल्ली, 22 मई: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा है, जहां बीजेपी की सरकार है। जेपी नड्डा ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा है कि 30 जून को केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के सात साल पूरे होने पर कोई जश्न ना मनाएं और कोई कार्यक्रम ना करें। कोरोना महामारी का हवाला देते हुए नड्डा ने ये कहा है। जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्रियों से कहा है कि इस दौरान वो उन दौरान बच्चों के लिए के लिए कुछ करें, जिनके माता-पिता को कोरोना ने छीन लिया है।

मोदी सरकार के सात साल पर कार्यक्रम नहीं, BJP chief jp Nadda to all bjp rulling cms, modi govt 7 years, no programme on modi gov7 years, BJP, jp Nadda, bjp, narendra modi, जेपी नड्डा, भाजपा

जेपी नड्डा ने बीजेपी के मुख्यमंत्रियों को लिखा है- कोरोना महामारी ने हमारे कई अपनों को हमसे छीन लिया है। पिछली 100 सालों में दुनिया ने ना इस तरह की त्रासदी देखी है और नी अनुभव की है। इस आपदा ने समाज में कई गहरे जख्म छोड़े हैं। इसकी चपेट में अनेकों बच्चे भी आए हैं, जिनके माता-पिता दोनों ही इस महामारी में नहीं रहे। उनके जीवन में आए इस दुख का ऐहसास हम सभी को है। अपने माता-पिता दोनों को खो चुके बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके साथ खड़े होना हमारा सामाजिक कर्तव्य भी है।

नड्डा ने लिखा है- मेरा आपसे आग्रह है कि अपने राज्य की स्थितियों, आवश्यकताओं और परंपराओं को आधार बनाते हुए इन बच्चों के लिए योजना का प्रारूप जल्द तैयार करें। ऐसा विचार है कि आगामी 30 मई को जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एनडीए सरकार को 7 वर्ष पूरे हो रहे हैं, तब बीजेपी के नेतृत्व वाली सभी राज्य सरकारें, एक साथ इस योजना को लागू करें। साथ ही आपसे कहना है कि कोरोना की स्थितियों को ध्यान में रखते हुए एनडीए सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। हम देश में अलग-अलग तरह के सेवाकार्यों का आयोजन करके देश की जनता का आभार व्यक्त करेंगे।

भारत में लगातार बढ़ रहा है कोरोना

Recommended Video

      ToolKit Case: Sambit Patra ने लगाए आरोप तो Congress ने की FIR दर्ज कराने की मांग | वनइंडिया हिंदी

      देश में कोरोना वायरस लगातार कहर बनकर टूट रहा है। हर रोज चार हजार से ज्यादा मौतें कोरोना से हो रही हैं। शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में बीते 24 घंटों में 257,299 नए कोरोना केस आए और 4194 संक्रमित मरीजों की जान गई है। इससे पहले शुक्रवार को 4209 संक्रमितों की जान गई थी। बीते कई दिनों से लगातार चार हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+