कर्नाटक चुनाव को लेकर BJP चुनाव समिति की अहम बैठक, पीएम मोदी समेत पहुंचे कई दिग्गज
कर्नाटक चुनाव को लेकर रविवार को भाजपा मुख्यालय पर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति के बैठक में पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत कई कई बड़े नेता पहुंचे।

BJP CEC meeting: कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Assembly elections 2023) को लेकर भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की रविवार को अहम बैठक हुई। जिसमें लिए भाजपा के मुख्यालय दिल्ली में पीएम मोदी (PM Modi) समेत पार्टी के कई दिग्गज शामिल होने पहुंचे। कर्नाटक के चुनावी अभियान को लेकर ये बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र और अभियान की रणनीति पर चर्चा हुई।
भाजपा सीईसी की इस अहम बैठक में भाग लेने के लिए कई बीजेपी दिग्गज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचे। पीएम मोदी, रक्षा मंत्री व बीजेपी दिग्गज राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (J. P. Nada),कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavraj Bommai), केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी (Prahlad Joshi) और अन्य सहित भाजपा नेता पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में शामिल हुए।
पार्टी सूत्रों के अनुसार में बैठक में कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नामों के साथ ही राज्य की चुनावी रणनीति पर भी चर्चा की गई। केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में उम्मीदवारों के टिकटों को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर मंथन हुआ। इसके बाज पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने का निर्णय लेगी।
सीईसी बैठक के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "हमने कर्नाटक चुनाव के लिए समग्र सूची पर चर्चा की। शायद हम कल फिर बैठेंगे और सूची की घोषणा कल या परसों की जाएगी। मैं शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं।"
चुनाव आयोग ने कर्नाटक विधानसभा चुनवा के लिए तारीख का ऐलान पहले ही कर चुका है। जिसके मुताबिक एक चरण में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। जबकि मतगणना 13 मई को कराई जाएगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications