Karnataka Election 2023: भाजपा उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी, BV Nayak को भी मिला मौका
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कैंडिडेट्स की चौथी सूची भाजपा ने जारी कर दी। इससे पहले 222 सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

Karnataka BJP Candidatates list: कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची बुधवार देर रात जारी कर दी। भाजपा के चौथी सूची में शेष दो सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए गए हैं। पार्टी ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए बीवी नायक को भी मौका दिया है। जबकि शिमोगा से भाजपा ने चन्ना बसाप्पा को टिकट दिया है।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव (Karnataka Election 2023) को लेकर भाजपा की चौथी लिस्ट में दो उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। इससे पहले पार्टी अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट तक 222 सीटों के कैंडिडेट्स के नाम फाइनल कर चुकी थी। बुधवार को जारी चौथी सूची में कांग्रेस के पूर्व सांसद बीवी नायक को मानवी से जबकि चन्ना बसाप्पा को शिमोगा से टिकट दिया है।
भाजपा ने इससे पहले 17 अप्रैल को कैंडिडेट्स की तीसरी लिस्ट जारी की थी। जिसमें 10 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों ने नाम फाइनल किए गए थे। इस बार बीजेपी से नाराज चल रहे वरिष्ठ नेता कृष्णराजा ने पार्टी से बगावत का ऐलान किया है। वहीं पूर्व मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा भी पार्टी ने नाराज चल रहे हैं। शिमोगा उनका टिकट काटकर हुए चन्ना बसाप्पा को मौका दिया गया है।
बता दें कि बीजेपी ने पहली लिस्ट 11 अप्रैल को जारी थी, जिसमें 189 उम्मीदवारों के नामों ऐलान किया गया। जबकि दूसरी सूची 12 अप्रैल को जारी गई गई। इसमें 23 कैंडिडेट्स का नाम था। जबकि को पार्टी ने तीसरी सूची जारी की। ये 10 उम्मीदवारों की लिस्ट थी।












Click it and Unblock the Notifications