आडवाणी को दरकिनार कर मोदी आज बनेंगे भाजपा के पीएम उम्मीदवार
नयी दिल्ली। भाजपा में जारी गमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है, लेकिन पार्टी को नरेन्द्र मोदी के आगे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। दो गुटों में बंटी भाजपा मोदी के नाम पर कोई तकरार नहीं चाहती है संघ की सहमति के साथ मोदी की तोपोशी की पूरी तैयारी कर चुकी है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी तक को दरकिनार कर दिया गया है। पहले तो मनाने की कोशोश हुई, लेकिन जब वो मोदी के नाम पर समर्थन करने को तैयार नहीं हुए तो उन्हें किनारे कर मोदी की ताजपोशी की तैयारी शुरु कर दी गई। माना जा रहा है कि आज पार्टी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का ऐलान कर सकती है।

पार्टी के संसदीय बोर्ड की आज शाम 5 बजे मीटिंग बुलाई गई है, जिसके बाद नरेंद्र मोदी को भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। पिछले हफ्ते आरएसएस की मिली हरी झंडी के बाद बीजेपी ने तय कर लिया है कि वह इस मुद्दे पर न पीछे हटेगी और न ही देर करेगी।
दरअसल आडवामी के साथ-साथ सुषमा स्वराज और मुरली मनोहर जोशी भी चाहते है कि मोदी को इस वक्त पीएम उम्मीदवार नहीं बनाया जाए। हलांकि जानकारी के मुताबिक मुरली मनोहर के तेवर नर्म हो गए है, लेकिन सुषमा और आडवाणी अब भी नाराज है।












Click it and Unblock the Notifications