आवाम की बुल्डोजर से आप को कुचलने निकली भाजपा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के खिलाफ मनी लॉड्रिंग के आरोप पर भाजपा नेता पीयूष गोयल ने तीखा हमला बोला है। पीयूष गोयल ने आम आदमी पार्टी पर पाखंड की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में ही इस पार्टी के झूठ को पहचान लिया था।

piyush goyal

विदेश से अवैध चंदा मिला आप को

पीयूष गोयल ने आम आदमी पार्टी पर कानून तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विदेशों से राजनीतिक पार्टी के लिए चंदा लेना गैरकानूनी है। उन्होंने कहा कि विदेशी चंदा लेने के लिए पार्टी ने नया रास्ता निकाला। उन्होंने कहा कि विदेशी चंदा लेने के लिए पहले विदेशी पैसा भारत के किसी व्यक्ति के अकाउंट में डाला गया फिर रातो-रात उस पैसे को पार्टी के चंदे में जमा किया जाता है।

भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर फर्जी चेक के जरिये चंदा बटोरने का भी आरोप लगाया है। भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने आम आदमी पार्टी के सामने सवाल रखा कि अगर 9,99,999 से उपर का चंदा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की स्वीकृति के बिना नहीं लिया जा सकता तो पार्टी ने ये चंदा बिना जांच के कैसे लिया।

आधी रात को हुआ हवाला घोटाला

सीतारमण ने आप के सामने सवाल रखा कि पार्टी के शीर्ष नेताओं योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, अरविंद केजरीवाल ने 50-50 लाख का चंदा देर रात 12 बजे कैसा स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने लोगों को चंदे के नाम पर गुमराह किया है। वहीं भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी पर आधी रात को घोटाले का आरोप लगाया है।

इल्मी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी का चोंगा पहनकर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। शाजिया इल्मी ने साथ ही कहा कि पार्टी ही जल्द ही आम आदमी पार्टी के बारे में बड़े खुलासे करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+