विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी का तंज, पीएम कैंडिडेट का नाम तो बताएं
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले विपक्षी दलों और सत्ताधारी दल बीजेपी के बीच बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। बनते-बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी दलों की प्रस्तावित बैठक को लेकर बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने निशाना साधा है और कहा है कि मोदी सरकार को सत्ता से हटाने से पहले विपक्ष को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए।

विपक्षी दलों की कोशिश बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन तैयार करने की है ताकि आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान उन्हें कड़ी चुनौती दी जाए। इसी कवायद में जुटे विपक्षी दलों ने दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। कैलाश विजयवर्गीय ने इसपर तंज कसते हुए कहा कि ये देखकर अच्छा लगा कि सभी विपक्षी दल बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विजयवर्गीय ने कहा, 'लेकिन महागठबंधन बनाने से पहले, विपक्षी दलों को पहले प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। इसके बाद उन्हें बीजेपी के खिलाफ लड़ने और हराने के बारे में सपने देखना चाहिए।' इस बीच विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications