सस्पेंस बरकरार: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में भी मोदी नहीं

बीजेपी की ये लिस्ट कई मायनों में अहम है क्योंकि इस लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। प्रतिष्ठा का सवाल बनीं वाराणसी, लखनऊ और कानपुर सीटों को लेकर आज भी तस्वीर साफ होने की उम्मीद नहीं है। इस लिस्ट में बिहार के ज्याजातर सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया जाएगा, लेकिन भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नाम पर सस्पेंस इस लिस्ट के बाद भी बरकरार रहेगा. यानी कि इस लिस्ट में इस बात का खुलासा नहीं किया जाएगा कि मोदी कहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।
चर्चा है कि राजनाथ सिंह इस बार गाजियाबाद के बजाय लखनऊ से चुनाव लड़ना चाहते हैं, जबकि पार्टी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी के वाराणसी से मैदान में उतरने की संभावना है। आज जिन राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है, उनमें बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि बीजेपी ने बिहार की 24 सीटों पर उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर लिया है।
Did You Know: मोदी की सीट को लेकर भाजपा में घमासान जारी है।
बिहार में मौजूदा सभी 12 सांसदों को टिकट दिया जा रहा है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर से अजय निषाद, आरा से पूर्व गृह सचिव आर के सिंह, औरंगाबाद से सुशील कुमर सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय, पूर्व पेट्रोलियम सचिव आर एस पांडेय को वाल्मीकिनगर, जहानाबाद से राहुल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है।
बिहार में बीजेपी 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि 6 सीटों पर लोजपा के साथ उनका गठबंधन है। आज बिहार के अहम सीट पाटलिपुत्र से उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया जाएगा। वहीं कर्नाटक में बेल्लारी से बीएसआर कांग्रेस के नेता बी. श्रीरामुलू बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को राजनंदगाव से पार्टी उम्मीदवार बनाने जा रही है।
Did You Know: भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी की लोकसभा चुनाव की सीट को लेकर पार्टी में गतिरोध की स्थिती बनी हुई है। पार्टी चाहती है कि मोदी वाराणसी से चुनाव लड़े जबकि मौजूदा सांसद मुरली मनोहर जोशी ये सीट नहीं छोड़ना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications