कोलकाता रोड शो हिंसा: बीजेपी, टीएमसी ने एक दूसरे के सिर फोड़ा ठीकरा, जारी की तस्वीरें और वीडियो

कोलकाता: मंगलवार को अमित शाह के कोलकाता में हुए रोड शो के दौरान जमकर हिंसा और आगजनी हुई। जिस वजह से उनका रोड शो पूरा नहीं हो पाया। बीजेपी ने रोड शो से पहले भी आरोप लगाए थे कि पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उनके पोस्टर और बैनरों को नुकसान पहुंचाया था। कल अमित शाह के रोड शो के दौरान बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में कई गाड़ियों का आग के हवाले कर दिया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इतना ही नहीं अमित शाह के रोड शो के दौरान कोलकाता यूनिवर्सिटी में बनी ईश्वर विद्यासागर की मूर्ति भी इस हिंसा की भेंट चढ़ गई। बीजेपी और टीएमसी के नेता इसके लिए भी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

बीजेपी ने जारी किया वीडियो

कोलकाता हिंसा को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो जारी किया। मालवीय ने ट्वीट कर लिखा कि एक अन्य वीडियो जो दिखाता है कि बीजेपी प्रमुख के रोड शो में दंग जैसे हालात पैदा करने के लिए रणनीति के तहत ठग लगाए थे। सवाल ये है कि ये क्यों? इसकी प्ररेणा क्या थी? क्या टीएमसी नेता राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए भावनाएं भड़का रही हैं। बंगाल में टीएमसी शर्म की बात है।

टीएमसी बंगाल की तालिबान है

बीजेपी के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने अपने ट्विटर अकाउंट से कुछ तस्वीरें जारी की। उन्होंने लिखा कि ये विद्यासागर कॉलेज की तस्वीरें हैं। ईंट फेंकने की घटना अंदर से शुरू हुई थी। इसमें साफ दिख रहा है कि गेट अंदर से बंद है और बीजेपी कार्यकर्ता बाहर से प्रदर्शन कर रहे हैं। गेट बंद होने की वजह से वो अंदर नहीं घुस सकते थे। टीएमसी के कार्यकर्ता अंदर थे जहां विद्यासागर की मूर्ति खंडित की गई। टीएमसी बंगाल की तालिबान है।

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019 की विस्तृत कवरेज

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने वीडियो किए जारी

टीएमसी की तरफ से मोर्चा उनके राज्यसभा सांसद और नेता डेरेक ओ ब्रायन ने संभाला। ब्रायन ने अपने ट्विटर अकाउंट से कई वीडियो शेयर किए। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि ये रहा सबूत कि अमित शाह के रोड शो में बीजेपी के गुंडो ने क्या किया? इसके अलावा उन्होंने दो और वीडियो जारी किए जिसमें बीजेपी कार्यकर्ता कथित तौर पर हिंसा करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा डेरेक ओ ब्रायन ने अपने एक अन्य ट्वीट में विद्यासागर की खंडित मूर्ति की तस्वीर पोस्ट करते लिखा कि अमित शाह के गुंडो द्वारा रोड शो में मूर्ति तोड़ने का सबूत।

अमित शाह ने की प्रेस कांफ्रेस

इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में उनके रोड शो में हुई हिंसा को लेकर नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस की। उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में तीन तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि कल अगर CRPF की सुरक्षा न होती तो मेरा बंगाल से बचकर निकलना बहुत मुश्किल था। बंगाल में हमारे बहुत कार्यकर्ता मारे गए हैं, मुझ पर हमला होना मैं स्वाभाविक समझता हूं, लेकिन कल की घटना के बाद सिद्ध हो गया है कि TMC किसी भी हद तक जा सकती है। इसके अलावा प्रेस कांफ्रेंस में अमित शाह ने तस्वीरें दिखाते हुए कहा कि TMC कह रही है कि हमने ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की प्रतिमा को तोड़ा, पर तस्वीर में साफ है कि गेट अंदर से बंद था, जहां से TMC के कार्यकर्ता हमला कर रहे थे। TMC के लोगों ने ही ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की प्रतिमा को तोड़ा।

बंगाल में 19 मई को है आखिरी चरण का मतदान

बंगाल में 19 मई को है आखिरी चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की नौ सीटों पर मतदान होना है। यहां इससे पहले 6 चरणों के मतदान में जमकर हिंसा की खबरें आई। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बीच ये संघर्ष हुआ। पश्चिम बंगाल में कुल 42 सीटें हैं। अमित शाह का दावा है कि वो बंगाल में 23 सीटों पर जीतेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 2 सीटें मिली थी। उस चुनाव में टीएमसी को 34, कांग्रेस को 4 और लेफ्ट को बाकी दो सीटें मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+