भाजपा के राष्ट्रपति दांव पर बीजेडी भी चित!ओडिशा चुनाव पर नजर

बीजू जनता दल के मुखिया नवीन पटनायक ने एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का ऐलान किया है।

भुवनेश्वर। बीजू जनता जल ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ इसको लेकर बातचीत की।

पटनायक ने किया समर्थन देने का ऐलान

पटनायक ने किया समर्थन देने का ऐलान

नवीन पटनायक की पार्टी ने पीएम मोदी के हर विधेयक और नोटबंदी को सपोर्ट किया है। पटनायक ने सोमवार को कहा कि पार्टी के 36,500 अहम वोट वो एनडीए के उम्मीदवार को देंगे और राष्ट्रपति के पद को राजनीति से ऊपर रखेंगे।

नवीन पटनायक ने बयान में क्या कहा?

नवीन पटनायक ने बयान में क्या कहा?

नवीन पटनायक ने मीडिया को दिए अपने बयान में कहा, 'आप सब जानते हैं कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव में बीजेडी ने आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता पीए संगमा का नाम प्रस्तावित किया था। बीजेडी के अनुरोध पर भाजपा समेत अन्य पार्टियों ने उनके नामांकन का समर्थन किया था। रामनाथ कोविंद भी अनुसूचित जाति के हैं और बड़े वकील हैं। बीजेडी ने राष्ट्रपति पद के लिए रामनाथ कोविंद की उम्मीदवारी को सपोर्ट देने का फैसला लिया है। राष्ट्रपति के पद को बीजू जनता दल राजनीति से ऊपर रखना चाहती है।'

लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में बीजेडी की ताकत

लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में बीजेडी की ताकत

लोकसभा में ओडिशा के 21 सांसद में से 20 बीजेडी के हैं। वहीं राज्यसभा में पार्टी के आठ सांसद हैं। इसके अलावे एक स्वतंत्र विधायक के समर्थन के साथ-साथ 117 विधायक राज्य विधानसभा में हैं।

2019 के ओडिशा चुनाव पर बीजेपी की नजर!

2019 के ओडिशा चुनाव पर बीजेपी की नजर!

बीजेडी ने सालों से भाजपा और कांग्रेस से समान दूरी बनाए रखा है। 2019 के विधानसभा चुनावों में बीजेडी का मुकाबला बीजेपी से होने की संभावना है। बीजेडी का सपोर्ट पाकर भाजपा ने ओडिशा के बड़े आदिवासी समुदाय को मैसेज देने की कोशिश की है। राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार को समर्थन देकर बीजेडी को क्या फायदा मिलेगा, यह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन फिलहाल नुकसान भी कुछ होता दिखाई नहीं दे रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+