जब 'गलत जानकारी' के लिए संसद में पीएम मोदी को बीजेडी सांसद ने टोका

भाजपा सांसदों को लगा कि बीजेडी सांसद पीएम को बधाई देने आए हैं लेकिन सांसद तथागत सत्पति ने पीएम से कहा, 'प्रधानमंत्री जी आपको गलत जानकारी दी गई है।'

नई दिल्ली। मंगलवार को लोकसभा में बजट सत्र के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में राहुल गांधी, कांग्रेस और आप सांसद भगवंत मान पर निशाना साधा तो भाजपा के कई सांसदों ने उनकी सीट पर जाकर उनके भाषण की तारीफ की। इस बीच बीजू जनता दल (बीजेडी) के एक सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी एक गलती बताई, जिसे सुनकर भाजपा के सांसद भी चौंक गए।

narendra modi

दरअसल अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण खत्म होने के बाद खदान क्षेत्र के रूप में जाने जानी वाली धेनकनाल सीट से बीजेडी के सांसद तथागत सत्पति उनकी सीट पर पहुंचे। भाजपा सांसदों को लगा कि बीजेडी सांसद पीएम को बधाई देने आए हैं लेकिन तथागत सत्पति ने पीएम से कहा, 'प्रधानमंत्री जी आपको गलत जानकारी दी गई है।' प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या? जवाब में सत्पति ने स्पष्ट किया कि आपका वह बयान कि कोयला खदान रिटले में कोयला बेच रही हैं, गलत है। कोई भी कोयला खदान रिटेल में कोयला नहीं बेच रही है। यहां तक कि प्रधानमंत्री का यह बयान कि पावर स्टेशनों को भी पर्याप्त मात्रा में कोयला नहीं मिल पा रहा है, गलत है।

भाजपा सांसद भी रह गए दंग

इसके बाद सत्पति अपनी सीट पर चले गए। भाजपा सांसद भी उनकी ये बात सुनकर दंग रह गए। आपको बता दें कि बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री ने सोमवार को आए भूकंप के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा तो आजादी की लड़ाई में योगदान को लेकर उठे सवाल पर मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी तंज कसा। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक में विपक्ष को घेरा। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष के लोग हम पर आरोप लगाते हैं कि नोटबंदी के दौरान 130 बार नियम बदले गए लेकिन यह किसी ने नहीं बताया कि जनता को जिन चीजों से परेशानी थी ऐसे करीब 1100 कानून हमने खत्म किए हैं। ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले- हमें चुनाव की नहीं देश की चिंता है, विपक्ष पर कसे तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+